फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   15 trains including Antyodaya affected, Humsafar's route changed

Moradabad News: अंत्योदय समेत 15 ट्रेनें प्रभावित, हमसफर का बदला रूट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
15 trains including Antyodaya affected, Humsafar's route changed
मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के जालंधर स्टेशन यार्ड में 18 से 24 अक्तूबर तक ब्लॉक रहेगा। इसके कारण मुरादाबाद से गुजरने वाली 15 ट्रेनें प्रभावित होंगी। वहीं हमसफर व क्लोन एक्सप्रेस का रूट बदला गया है। इसके कारण मुरादाबाद मंडल के हजारों यात्रियों को सप्ताह भर परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सहरसा से अमृतसर के बीच चलने वाली (15531-32) जनसाधारण एक्सप्रेस 20 अक्तूबर को अमृतसर नहीं जाएगी। यह ट्रेन चंड़ीगढ़ तक ही चलेगी। 21 अक्तूबर को वापसी में चंड़ीगढ़ से यात्रा शुरू करेगी। (22455-46) कानपुर-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस 21 अक्तूबर को अंबाला तक चलेगी। 22 को वापसी में अंबाला से यात्रा शुरू करेगी। इसी तरह (22551-52) डिब्रूगढ़-जालंधर एक्सप्रेस 19 अक्तूबर को अंबाला तक ही जाएगी। वापसी में 20 अक्तूबर को अंबाला से यात्रा शुरू करेगी।
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (22318) जम्मूतवी-सियालदह हमसफर एक्सप्रेस 23 अक्तूबर को जम्मू-जालंधर-लोहियां खास-लुधियाना होकर चलेगी। (04652) अमृतसर-जयनगर क्लोन एक्सप्रेस 18, 20 व 24 को जलंधर-नकोदर-फिल्लौर-लुधियाना होकर चलेगी। इनके अलावा 12 ट्रेनें देरी से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेनें देरी से चलेंगी
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम किस तारीख को चलेगी लेट
14617 जनसेवा एक्सप्रेस 17 से 23 अक्तूबर
12317 अकाल तख्त एक्सप्रेस 20 व 23 अक्तूबर
12357 दुर्गियाना एक्सप्रेस 19 व 22 अक्तूबर
14673-74 शहीद एक्सप्रेस 17 से 24 अक्तूबर
14615 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस 19 अक्तूबर
04651 क्लोन एक्सप्रेस 18, 20 व 22 अक्तूबर
04653 न्यूजलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस 18 अक्तूबर
18104 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 18 व 23 अक्तूबर
05006 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस 24 अक्तूबर
05050 अमृतसर-छपरा एक्सप्रेस 19 अक्तूबर
22424 जनसाधारण एक्सप्रेस 20 अक्तूबर
14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 23 अक्तूबर
05735 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस 18 अक्तूबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed