{"_id":"61d0abba7c76ec58ec407503","slug":"15-to-17-year-olds-will-be-able-to-get-vaccinated-from-tomorrow-city-news-mbd4146514160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से टीका लगवा सकेंगे 15 से 17 वर्ष के किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से टीका लगवा सकेंगे 15 से 17 वर्ष के किशोर
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण पाने के लिए सोमवार से किशोरों का टीकाकरण शुरू हो जाएगा। इसके लिए मुरादाबाद जनपद में 24 सत्र बनाए गए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के अनुसार सुबह दस से शाम पांच बजे तक टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
शासन ने सोमवार से किशोरों को टीका लगाने के निर्देश दिए हैं। मुरादाबाद जनपद में करीब ढाई से तीन लाख किशोरों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाना है। 15 से 17 वर्ष के आयु वर्ग वाले किशोरों के लिए तीन जनवरी से शुरू होने वाले टीकाकरण के लिए शनिवार को आनलाइन पंजीकरण के स्लॉट खोले गए। दिनभर में करीब 18 सौ किशोरों ने आनलाइन पंजीकरण करवाया, जबकि 18 सौ किशोरों के ऑफलाइन पंजीकरण के लिए जगह शेष रखी गई है।
प्रत्येक सत्र में 150 के टीकाकरण का लक्ष्य
स्वास्थ्य विभाग ने सभी आठ ब्लॉकों में दो-दो केंद्र बनाए हैं, जबकि शहर में जिला महिला अस्पताल, कोठीवाल नगर यूपीएचसी, नया गांव यूपीएचसी, बंगला गांव यूपीएचसी, कटघर यूपीएचसी, गुलाबबाड़ी यूपीएचसी, मझोला यूपीएचसी, रेलवे अस्पताल में टीकाकरण के लिए केंद्र बनाए हैं। प्रत्येक केंद्र पर 150-150 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
सुबह दस से पांच बजे का रहेगा समय
टीका लगवाने का समय स्वास्थ्य विभाग ने सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक का रखा है। इसके अलावा महिला जिला अस्पताल में रात दस बजे तक टीका लगवाया जा रहा है। इसके लिए किशोरों को अपना परिचय पत्र साथ लेकर आना आवश्यक है।
अभी 24 सत्र बनाए गए हैं, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। किशोरों के साथ नियमित टीकाकरण अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमें 18 आयु वर्ग से ऊपर के किशोर और व्यक्ति टीका लगवा रहे हैं। किशोरों को कोवाक्सीन का टीका लगवाया जाना है। कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में टीका लगवाया जाना आवश्यक है।
डॉ. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी