फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   15% tariff expected to boost business by Rs 180 crore

Moradabad News: 15 प्रतिशत टैरिफ से 180 करोड़ के कारोबार बढ़ने की उम्मीद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
15% tariff expected to boost business by Rs 180 crore
मुरादाबाद। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप ने सभी देशों पर 15 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी। इसका सीधा असर पीतलनगरी से अमेरिका होने वाले लकड़ी के हस्तशिल्प उत्पाद पर पड़ेगा। शहर के कई निर्यातकों का कहना है कि टैरिफ कम होने के बाद पीतलनगरी से पिछले साल के मुकाबले इस साल अमेरिका 180 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार होने की उम्मीद रहेगी।
विज्ञापन

जिले के करीब 2400 निर्यातक हस्तशिल्प उत्पाद के कारोबार से जुड़े हुए हैं। पीतलनगरी से अमेरिका व यूरोपीय देशों समेत अन्य देशों में हर साल 8000 से 9000 करोड़ रुपये के हस्तशिल्प उत्पाद का निर्यात होता है। इसमें करीब 60 प्रतिशत हस्तशिल्प उत्पाद का कारोबार अमेरिका होता है। इसमें 10 प्रतिशत लकड़ी के हस्तशिल्प उत्पाद शामिल हैं। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा आर्थिक शक्तियों के तहत लगाए गए टैरिफ को निरस्त करने के बाद ट्रंप ने सभी देशों पर 10 फीसदी टैरिफ लगाने का आदेश दिया। 21 फरवरी को ट्रंप ने इसे फिर बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। यह टैरिफ लकड़ी के हस्तशिल्प उत्पादों पर लागू होगा। इसकी वजह से मुरादाबाद से अमेरिका लकड़ी के हस्तशिल्प उत्पाद का कारोबार बढ़ेगा। शहर के कई निर्यातकों ने बताया कि पीतलनगरी के लकड़ी के हस्तशिल्प उत्पाद के निर्यात को मजबूती मिलेगी। पीतलनगरी को करीब 20 प्रतिशत अधिक लकड़ी के हस्तशिल्प उत्पादों के आर्डर मिलने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन

00
निर्यातकों ने कहा
-ट्रंप की 15 प्रतिशत की टैरिफ अस्थाई है। इसका फायदा केवल लकड़ी के हस्तशिल्प उत्पादों को मिलेगा। जिले से अमेरिका केवल लकड़ी के उत्पाद का निर्यात करीब एक हजार करोड़ रुपये का होता है।-जेपी सिंह, चेयरमैन, यस
विज्ञापन
विज्ञापन

-ट्रंप के 15 प्रतिशत के टैरिफ से जिले का निर्यात 15 से 20 प्रतिशत बढ़ेगा। टैरिफ का फायदा लकड़ी के हस्तशिल्प उत्पाद निर्यात करने वाले निर्यातकों को मिलेगा।- सतपाल, सचिव, द हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन
-एल्युमिनिय, लोहा समेत अन्य धातुओं से बनने वाले हस्तशिल्प उत्पाद पर टैरिफ नहीं कम किया गया है। ट्रंप के 15 प्रतिशत के टैरिफ से जिले के कुछ निर्यातकों को मिलेगा।-नावेद उर रहमान, अध्यक्ष, एमएचईए

-अमेरिकी और यूरोप के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव लगा हुआ है। निर्यातकों को भी ज्यादा समझ में नहीं आ रहा है। 15 प्रतिशत टैरिफ लागू होने के बाद ही फायदा के बारे में कुछ कहा जा सकता है।- सुरेश कुमार गुप्ता, चेयरमैन, आईआईए हैंडीक्रॉफ्ट डेवलेपमेंट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed