{"_id":"60283cde8ebc3ee953066175","slug":"15-lakh-rupee-fraud-with-trader-city-news-mbd379518473","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से पंद्रह लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी से पंद्रह लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
मुरादाबाद। नागफनी थानाक्षेत्र में रहने वाले एक व्यापारी ने लुधियाना की एक कंपनी के एमडी और उनके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। व्यापारी ने आरोपियों पर पंद्रह लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। व्यापारी का आरोप है कि कंपनी की ओर से सात लाख रुपये का माल भेजा गया था, लेकिन वो माल भी वापस मंगा लिया गया।
नागफनी थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने वाले व्यापारी आसिम नईम नागफ नी थानक्षेत्र के नवाबपुरा निवासी हैं जो मैट्रो ट्रेडर्स नाम से व्यापार करते हैं। बिस्कुट, वाशिंग पाउडर व अन्य सामान की थोक खरीदारी करते हैं। आसिम नईम ने बताया कि उनके पास राशिद नाम का व्यक्ति आया और उसने बताया कि वह लुधियाना की गुड टाइम्स वैंचर्स इंडिया इंक कंपनी का सेल्समैन है। उसने बताया कि कंपनी एफ एमसीजी प्रोडक्ट बिस्कुट, कुकीज और वाशिंग पाउडर समेत अन्य सामान बनाती है। आरोप है कि राशिद ने आसिम नईम से कंपनी के साथ कारोबार करने की बात कही थी। उसने कंपनी के खाते में सिक्योरिटी के तौर पर 15 लाख रुपए भी एडवांस में जमा करा लिए थे। इसके बाद कंपनी की ओर से सात लाख रुपये की कीमत का माल व्यापारी के पास भेजा गया। उनका कहना है कि पांच माह तक माल की बिक्री के लिए कंपनी की ओर से कोई प्रचार प्रसार नहीं किया गया। आरोप है कि कंपनी के एमडी नरेंद्र कुमार छिब्बर और उनके बेटे बक्शी संकल्प छिब्बर ने झांसा देकर माल वापस मंगा लिया। आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही उनके 15 लाख रुपए वापस कर देंगे। व्यापारी ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी पिता पुत्र ने जान से मारने की धमकी दी। नागफनी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि नरेंद्र कुमार छिब्बर व उनके बेटे बक्शी संकल्प छिब्बर निवासी साहिल प्लाजा छह वां तल मॉडल टाउन एक्सटेंशन ब्लाक डी नियर लिबरा बस सर्विस दुगरी लुधियाना (पंजाब) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।