फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मतगणना आज-

मतगणना आज-

Mon, 03 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
मतगणना आज-
छाबड़ा ग्राम पंचायत के नए प्रधान की आज हो जाएगी घोषणा
विज्ञापन

बेटी को मिलेगी मां की विरासत या फिर राजनीति देगी नया चेहरा
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2015 में छाबड़ा ग्राम पंचायत से शकुंतला देवी पत्नी विशंबर सिंह प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुईं थीं। चुनावी रंजिश के चलते नौ नवंबर 2016 की शाम ग्राम प्रधान शकुंतला देवी, प्रधान पति विशंबर सिंह समेत प्रधान पुत्र सुशील व सुनील की हत्या कर दी गई थी। प्रधान की हत्या के बाद छाबड़ा ग्राम पंचायत के रिक्त पद पर एक जुलाई को छाबड़ा ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए उप चुनाव संपन्न हुए हैं। सोमवार को ब्लाक परिसर में सुबह आठ बजे से क़डी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू होगी, जिसके बाद छाबड़ा ग्राम पंचायत के लिए नए प्रधान की घोषणा कर दी जाएगी।
ग्राम पंचायत छाबड़ा के लिए आज नए प्रधान के नाम की घोषणा हो जाएगी। कुल सात प्रत्याशियों की सूची में एक नाम मधु देवी पत्नी अवनेश का भी है। जी हां मधु देवी प्रधान शकुंतला देवी की बेटी हैं। मां, पिता और दो भाइयों की हत्या के बाद मधु ने मां की राजनीतिक विरासत को सहेजने के लिए उप चुनाव में अपनी दावेदारी पेश की है। परिवार में हत्याकांड के बाद तीन भाइयों में इकलौते बचे कौशल सिंह ने पूरे चुनाव में अपनी बड़ी बहन के चुनाव को व्यवस्थित किया है। मां की राजनीतिक विरासत अपनी बहन को सौंपने का निर्णय और राजनीतिक गतिरोध के बीच दर्द की पराकाष्ठा से गुजरे कौशल उत्साहित हैं। उनका कहना है कि मां की विरासत बहन को मिलेगी तो थोड़ा सुकून मिलेगा। पुलिस प्रशासन संवेदनशीलता को भांप रहा है। इसलिए गांव में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम हैं। परिणाम घोषित होने के बाद तक सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने जमकर होमवर्क किया है। सोमवार को छाबड़ा गांव के नए प्रधान की घोषणा के बाद गांव की चौपाल और गलियों की आवोहवा बदलेगी। बदलाव को सकारात्मक बनाने के लिए ग्रामीणों के साथ साथ प्रशासनिक अमला भी प्रयासरत है। ग्रामीणों के मन में बस एक ही सवाल है कि बेटी को मां की विरासत मिलेगी या फिर राजनीति की गोद से कोई नया चेहरा सामने आएगा।
विज्ञापन

---------------------------------
एक टेबिल पर आठ राउंड में होगी मतगणना
चंदौसी।
बनियाखेड़ा ब्लाक परिसर में छाबड़ा ग्राम पंचायत के प्रधान पद की मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एक ही टेबिल लगेगी लेकिन आठ राउंड में मतगणना पूरी होगी। निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मीकांत की देखरेख में मतगणना संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed