{"_id":"5957fb124f1c1ba2468b4af9","slug":"14989381789-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उप चुनाव-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उप चुनाव-
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाबड़ा में 60.20, ऐंजरा में 78.56, आनंदपुर में 81.74 फीसदी मतदान
चंदौसी।
ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर शनिवार को जिले की तीन ग्राम प्रधान पद सीटों पर मतदान हुआ। मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। बनियाखेड़ा ब्लाक की छाबड़ा ग्राम पंचायत में 60.20 प्रतिशत, पंवासा ब्लाकके ऐंजरा ग्राम पंचायत में 78.56 प्रतिशत और बहजोई विकास खंड के आनंदपुर गांव में सर्वाधिक 81.74 प्रतिशत मतदान हुआ। मतगणना तीन जुलाई को होगी।
बनियाखेड़ा विकास खंड के अतिसंवेदनशील छाबड़ा ग्राम पंचायत में रिक्त ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान निर्धारित समय सुबह सात बजे से शुरू हुआ। पीएसी व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में वोटिंग शुरू हुई। मतदाताओं में सुबह तो भारी उत्साह दिखा, सुबह आठ बजे तक एक घंटे में ही 16 फीसदी मतदान हो गया। दस बजे से 25 और दोपहर तक 50 फीसदी मतदान हो गया। इसके बाद मतदाताओं पर गर्मी हावी हो गई। मतदान धीमा पड़ गया। निर्धारित समय शाम पांच बजे तक 60.20 फीसदी यानी 4144 में से 2495 मतदाताओं ने मतदान किया। मत पेटिकाओं को सील कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में तय स्थान पर ले जाया गया। उप जिलाधिकारी अमित कुमार, तहसीलदार संज कुशवाहा ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी। इसमें कुल सात प्रत्याशियों का भाग्य पेटिकाओं में बंद हो गया। मतगणना तीन जुलाई को होगी।