{"_id":"5935c1234f1c1b195b8b462b","slug":"149669508920-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ा पारा, रोजाना पौने दो सौ शिकायतें मारपीट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ा पारा, रोजाना पौने दो सौ शिकायतें मारपीट की
Updated Tue, 06 Jun 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
बढ़ा पारा, रोजाना पौने दो सौ शिकायतें मारपीट की
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। गर्मी में तापमान के साथ ही लोगों का पारा भी बढ़ने लगा है। ऐसे में छोटी छोटी बातों को भी बर्दाश्त कर पाना मुश्किल हो रहा है। मारपीट की घटनाओं में इजाफा होने लगा है, रोजाना एक थाने में करीब आठ से दस शिकायतें मारपीट और झगडे़ से संबंधित आ रही हैं। इन घटनाओं में पिछले दो माह में इजाफा हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, मार्च माह में जिले में मारपीट की औसतन सौ के करीब शिकायतें मिलती थीं, लेकिन यह आंकडे़ अप्रैल माह से अचानक बढ़ने शुरू हो गए। अप्रैल में आंकड़ा सवा सौ के पास पहुंचा। मई माह के अंत तक जिले में रोजाना मारपीट की घटनाएं पौने दो सौ तक पहुंच गई हैं। ये ऐसे मामले हैं, जिनकी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर दी गई हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे भी मामले हैं, जिनमें पीड़ित खुद थाने और चौकी जाकर शिकायतें करता है। पुलिस की जांच के बाद दोनों पक्षों में समझौता होने पर इस मामलों में रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाती है। एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि गर्मी के साथ मारपीट और झगडे़ की शिकायतों में इजाफा हुआ है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जाती है। विवाद का निपटारा न होने पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
बॉक्स
परिवार पर उतर रहा है गुस्सा
मुरादाबाद। मारपीट की ज्यादातर शिकायतें ऐसी हैं, जिनमें पारिवारिक लोगों के साथ ही मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। इस तरह की घटनाओं की शिकायतें शहरी इलाकों में दिन के समय कम लेकिन शाम के बाद बड़ी संख्या में पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर दी जाती हैं। इनमें दंपति के बीच झगड़ा होने की शिकायतें मुख्य हैं। उधर, ग्रामीण इलाकों में मारपीट की ज्यादातर शिकायतें दिन के वक्त आती हैं। झगडे़ की वजह छोटी छोटी बातें होती हैं, जिन्हें बाद में सुलझा लिया जाता है।