फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मंडल में दो जगह चटकी पटरियां

मंडल में दो जगह चटकी पटरियां

Sat, 01 Dec 2018 01:59 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
मंडल में दो जगह चटकी पटरियां
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सर्दियों की दस्तक के साथ ही रेल पटरियाें के चटकने के मामले बढ़ गए। शुक्रवार को मंडल में दो जगह रेल पटरियां चटक गईं, जबकि एक जगह फिश प्लेट टूटने से रेल संचालन बाधित हो गया। संडीला में की- मैन की सूझबूझ से रेल हादसा बच गया। सूचना मिलने पर ट्रेनों का संचालन बंद कराकर ट्रैक की मरम्मत की गई।

मंडल के संडीला में शुक्रवार दोपहर बारह बजे की- मैन रमेश कुमार ने स्टेशन मास्टर को पटरी चटकने की सूचना दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। की मैन की सतर्कता से अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन टूटी पटरी से गुजरने से बच गई। सूचना मिलने पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया। इसके बाद ट्रैक की मरम्मत शुरू की गई। दोपहर बारह बजकर 35 मिनट पर धीमी गति से यहां से ट्रेनों का चलाया गया। ट्रैक चटकने की वजह से अवध असम एक्सप्रेस और सहरसा से अमृतसर से गरीब रथ एक्सप्रेस बीच में ही खड़ी रहीं। ट्रैक ठीक होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इसके अलावा सात बजकर 35 मिनट पर पिलखुआ स्टेशन मास्टर ने रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना दी कि लाइन नंबर तीन पर ट्रैक चटक गया है। इसके बाद ट्रेनों का संचालन बंद कराकर ट्रैक की मरम्मत शुरू कर दी। इसके बाद ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारी गया। ग्यारह बजे पटरी ठीक की गई। पीडब्ल्यूडी नेे 11 बजे ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दी। इसके अलावा मछरिया और कुंदरकी के बीच फिश प्लेट टूट गई। मालगाड़ी के चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में देकर ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया गया। इसके बाद फिश प्लेट ठीक की गई। दस बजकर पांच मिनट पर ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed