फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पीएम आवास के आवेदन मामले में दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट

पीएम आवास के आवेदन मामले में दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट

Wed, 14 Nov 2018 02:15 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
पीएम आवास के आवेदन मामले में दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
मुरादाबाद। घरों की आस लगाए लोगों के पीएम आवास योजना के आवेदन कूड़े के ढेर में मिलने के मामले में तीसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। डीएम के निर्देश के बाद डूडा अफसरों ने घटना के दिन ही पुलिस को तहरीर दे दी थी। इस मामले में पूछताछ करने को परेशान लोगों की भीड़ डूडा आफिस पर लगी है।
विज्ञापन

अफसरों के रिकार्ड के अनुसार पीएम आवास योजना के दो सौ से ज्यादा आवेदन कूड़े के ढेर पर फेंक दिए गए। जबकि लोगों के अनुसार इनकी संख्या एक हजार से ज्यादा है। पुलिस ने पूरा मामला डूडा के अधिकारियों पर डालकर मिले आवेदनों के बोरे उनको सौंप दिए थे। डूडा अफसरों ने दावा किया कि इस श्रेणी के आवेदन आवास विकास और एमडीए के यहां पर भरवाए जाते हैं। एमडीए और डूडा के अफसरों ने अपनी जांच के बाद दावा किया कि उक्त आवेदन उनके यहां से लिए ही नहीं गए हैं। यानी घटना के तीन दिन बाद भी मामला अफसरों की खींचतान से बाहर नहीं निकला है। पीओ डूडा दीपक कुमार ने बताया कि डीएम राकेश कुमार सिंह ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए थे। उसके बाद तहरीर कटघर थाना पुलिस को सौंप दी गई। उसके बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पीड़ित राजेश ने बताया कि पहले भी पीएम आवास योजना के नाम पर ठगी की गई , लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में हर बार ठगी होती है। ठगी करने वालों को अफसरों का संरक्षण मिला है। इस मामले में अब लोग डीएम से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed