{"_id":"5b6df5f54f1c1b97528b46ab","slug":"141533933045-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंतीपुर में मीटर फटा, मामा भांजी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंतीपुर में मीटर फटा, मामा भांजी झुलसे
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मझोला थानाक्षेत्र के जयंतीपुर में शुक्रवार शाम बिजली मीटर फटने से मामा भांजी झुलस गए। इस हादसे से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
जयंतीपुर में जुम्मा का मकान है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे जुम्मा का पंद्रह वर्षीय बेटा बिलाल घर में मौजूद था। वह बिजली मीटर के पास खड़ा हुआ था। जबकि बिलाल की भांजी राहमीना भी पास में ही बैठी थी। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ बिजली मीटर फट गया। मीटर से निकली आग से बिलाल और बच्ची बुरी तरह से झुलस गई। इस हादसे के बाद आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आग से झुलसे बिलाल और बच्ची को जिला अस्पताल भिजवा दिया। मोहल्ले में बिजली लाइन पर काम चल रहा था। अचानक तेज वोल्टेज से बिजली कारण मीटर फट गया। लोगों ने बताया कि इससे पहले भी शहर में इसी तरह मीटर फट चुके हैं।