{"_id":"5b0c64184f1c1b926e8b52c0","slug":"141527538712-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्लियों के झगड़े में आठ घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्लियों के झगड़े में आठ घंटे बिजली गुल
Updated Tue, 29 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
दीवान का बाजार बिजलीघर से जुड़े मामा भांजे मोहल्ले में सोमवार को दो बिल्लियों के झगड़े से ट्रांसफार्मर फुंक गया। जिसकी वजह से आठ घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही। जिससे क्षेत्र वासियों ने गर्मी में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्राली ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली सप्लाई शुरू की।
मामा भांजे मोहल्ले में सुबह पांच बजे दो बिल्लियां लड़ते हुए ट्रांसफार्मर पर पहुंच गई। जिसकी वजह से ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो गया और ट्रांसफार्मर में आग लग गई। जबकि बिल्लियां भी मौके पर ही मर गई। ट्रांसफार्मर में आग लग जाने की वजह से क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। अचानक बिजली गुल होने से क्षेत्र वासी परेशान हो गए। काफी देर तक बिजली सप्लाई शुरू नहीं हुुई तो वह अपने घरों से बाहर निकल आए। इसके बाद ट्रांसफार्मर फुंक जाने की जानकारी हुई। लोगों ने इसकी जानकारी बिजली कर्मचारी व अधिकारियों को दी। अधिशासी अभियंता विकास सिंघल ने बताया कि बिल्लियाें के झगड़े की वजह से ट्रांसफार्मर फुंक गया था। ट्राली ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली सप्लाई शुरू करा दी र्गई है।
दस जगह पकड़ी बिजली चोरी
मुरादाबाद। महानगर में सोमवार को बिजली टीमों ने अलग अलग मोहल्लों में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया। कांठ रोड, दीवार का बाजार, लाइन पार और कांशीराम नगर व ट्रांसपोर्ट नगर में दस जगह बिजली चोरी पकड़ी गई है। इसके अलावा टीमों ने मीटर में गड़बड़ी भी पकड़ी गई है।