{"_id":"5ad116304f1c1b330a8b4676","slug":"141523652144-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने कानून व्यवस्\nथा पर बीजेपी को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने कानून व्यवस् था पर बीजेपी को घेरा
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
कांग्रेस की महानगर कमेटी केपदाधिकारियों ने शुक्रवार शाम प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कंपनी बाग में महात्मा मांगी की मूर्ति के समझ केंडिल जलाकर वक्ताओं ने प्रदेश में बलात्कार, लूट व हत्या की बाढ़ आने पर जनता की अदालत में न्याय मांगने पर जोर दिया।
महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने कहा कि कठुआ और उन्नाव की घटनाएं शर्मशार करने और दिल-दिमाग को झकझोरने वाली हैं। बलात्कार के बाद हत्या , बलात्कार के विरोध पर हत्या, बलात्कार पीड़िता के पिता की हत्या, विरोध करने पर बलात्कार पीड़िता के पिता को जेल भेजने की घटना अविश्वसनीय और अकल्पनीय हैं। संस्कार और संस्कृति की बात करने वाली पार्टी के अलंबरदार मौन साधे हैं। जनता सब देख रही है। कोई आरोपी जनता की अदालत से बचकर नहीं निकलेगा। केंद्र और प्रदेश के अधिकारी और पुलिस भाजपा के हाथों में हो सकते हैं, लेकिन हम तो जनता से न्याय की गुहार लगाएंगे। अब जनता का गुस्सा भड़क सकता है। जनता सरकार की मनमानी और नकारापन के खिलाफ सड़कों पर उतरने को तैयार बैठी है। इस मौकेपपर आनंद मोहन, शिवराज सिंह, अनुराग शर्मा, प्रवक्ता मौ. शमी, डा. जमाल, विनोद गुंबर, पूर्व विधायक फूल कुंवर, मुजाहिद, सद्दाम, किरन तोमर और श्याम बाबू आदि ने भाजपा सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा।