फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   13policemen including ssp crona positive student died

मुरादाबाद के एसएसपी समेत 13 पुलिस कर्मी पॉजिटिव , छात्रा की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
13policemen including ssp crona positive student died
फाइल फोटो - फोटो : PTI
मुरादाबाद। एसएसपी प्रभाकर चौधरी समेत 13 पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव आने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। गुरुवार की रात को रिपोर्ट आते ही एसएसपी होम आइसोलेट हो गए, जबकि एसएसपी कार्यालय को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, टीएमयू में भर्ती अमरोहा निवासी संक्रमित बीएससी की छात्रा की मौत हो गई। साथ ही गुरुवार को कोरोना के 110 नए पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। इसी के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5395 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

31 अगस्त को पुलिस ऑफिस में शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद कार्यालय को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया था। एसएसपी प्रभाकर चौधरी समेत कार्यालय में तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने कोरोना जांच कराई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक सितंबर को सभी के सैंपल लिए थे। गुरुवार रात रिपोर्ट आई तो पता चला कि एसएसपी प्रभाकर चौधरी समेत उनके कार्यालय के आठ पुलिस कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव हैं। वहीं, सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि अमरोहा कोतवाली क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय बीएससी की छात्रा ने गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे दम तोड़ दिया। छात्रा जुलाई से बीमार थी। उसके आंतों में इंफेक्शन हो गया था। गंभीर हालत में चार अगस्त से टीएमयू में भर्ती कराया गया। बीमारी के चलते संक्रमण की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। सीएमओ ने बताया कि गुरुवार को रैपिड एंटीजन में 49 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 11 हरथला और 10 ताजपुर से संक्रमित आए हैं। बिलारी, ठाकुरद्वारा, भोजपुर, कांठ, कानून गोयान से दो-दो पॉजिटिव मरीज मिले हैं। बंगला गांव और किसरौल से एक-एक पॉजिटिव और टाउन हॉल से चार, मझोला से तीन और पीतल बस्ती से नौ संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

निजी लैब से विजय नगर निवासी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आरटीपीसीआर लैब नोएडा से 54 संक्रमित मरीज रिपोर्ट हुए हैं। इनमें एसएसपी कार्यालय में तैनात आठ पुलिस कर्मी, एसपी देहात कार्यालय के तीन पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। पुलिस लाइन के दो पुलिस कर्मी भी संक्रमित आए हैं। सोमवार को ही एसएसपी कार्यालय से चार पुलिस कर्मियों के पॉजिटिव आने पर अन्य पुलिस कर्मियों की सैंपलिंग की गई थी। कटघर, कांठ, जेल, कंपनी बाग, कुंदरकी, चंद्र नगर, हिमगिरी कालोनी, चंदन नगर, कोर्ट रोड, एकता कालोनी, सूर्य नगर, राम विहार, मानसरोवर, ठाकुरद्वारा, जयंतीपुर, प्रीत विहार के मरीज हैं। सिविल लाइन में एक परिवार से आठ साल की बच्ची समेत चार पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed