{"_id":"5ea488b48ebc3e90a8332112","slug":"132-new-samples-collect-for-corona-test-in-moradabad-city-news-mbd347235145","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट जोन और अस्पतालों से 132 आशंकितों के कोरोना सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट जोन और अस्पतालों से 132 आशंकितों के कोरोना सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को कोरोना आशंकित 132 लोगों के सैंपल लिए। अधिकतर सैंपल पॉजिटिव मरीजों के परिवार के सदस्यों और उनके संपर्क में आए लोगों के हैं।
नोडल अधिकारी ने बताया कि 39 सैंपल असालतपुरा, गलशहीद और मकबरा पुलिस चौकी के आसपास के लोगों के हैं। सभी क्षेत्र हॉटस्पॉट में शामिल हैं। पाकबड़ा में 33 सैंपल लिए गए। जिला अस्पताल का एक पुरुष वार्ड ब्वाय पाकबड़ा में रहता है। वह पॉजिटिव आया था। उसके संपर्क में आए लोगों के अलावा आईएफटीएम क्वारंटीन सेंटर से पानी की खाली बोतलें बीनने वालों के भी सैंपल कराए गए। साईं अस्पताल से भी शनिवार को 20 सैंपल हुए। साईं अस्पताल में मुलगपुरा की 63 साल की एक महिला की डायलिसिस चल रही थी। महिला ने अपना निजी लैब में कोरेना टेस्ट कराया था। रिपोर्ट में संशय आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने सभी कर्मियों और महिला के संपर्क में आने वाले मरीजों का सैंपल कराया है। जिला अस्पताल से 38 और टीएमयू से दो लोगों के सैंपल हुए हैं।
अभी 484 रिपोर्ट का इंतजार
मुरादाबाद। जिले के 484 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। वहीं 57 सैंपलों में संशय होने पर दोबारा सैंपल भेजे जाएंगे। ये सभी लोग क्वारंटीन हैं।