फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आखिरकार वीरान एमडीए आफिस में बैठने लगे वीसी

आखिरकार वीरान एमडीए आफिस में बैठने लगे वीसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
आखिरकार वीरान एमडीए आफिस में बैठने लगे वीसी
मुरादाबाद। करीब दो दशक से उजाड़ पड़ी नया मुरादाबाद योजना को आबाद करने के लिए एमडीए ने पहल की है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष अरुण कुमार ने नया मुरादाबाद के सेक्टर छह में बने अपने नए आवास के आधे हिस्से को कैंप कार्यालय में तब्दील कर दिया है। वीसी आवास के आधे हिस्से में चीफ इंजीनियर का आवास बनेगा। शुक्रवार को वीसी ने कैंप कार्यालय में मातहतों के साथ बैठक भी की। तीन दिन में यह कार्यालय विधिवत काम शुरू कर देगा। इसके अलावा नया मुरादाबाद स्थित एमडीए के नए दफ्तर के भूतल पर प्रधानमंत्री आवासीय योजना का कैंप कार्यालय खोलने का फैसला हुआ है।
विज्ञापन

प्राधिकरण उपाध्यक्ष की ओर से जानकारी दी गई है कि नया मुरादाबाद के आवंटियों की सहूलियत के लिए सेक्टर छह में वीसी आवास के आधे हिस्से में कैंप कार्यालय एवं शिकायत समाधान केंद्र स्थापित किया जाएगा। यहां स्टाफ की तैनाती होगी और समय - समय पर वीसी खुद भी यहां बैठेेंगे। इसके अलावा नया मुरादाबाद में बने एमडीए के नए आफिस में प्रधानमंत्री आवास योजना का कैंप कार्यालय बनाकर तीन दिन के भीतर दो अवर अभियंता, चौकीदार व अन्य स्टाफ की तैनाती करने का फैसला हुआ है। नया मुरादाबाद योजना आबाद करने के लिए एमडीए 15 दिन के भीतर आवंटियों और विकास कर्ताओं के साथ बैठक करेगा। बाकी बचे भूखंडों को गेटेड एंट्री मोड की कालोनी बनाकर बेचने पर भी प्राधिकरण विचार करेगा। नया मुरादाबाद में आवंटियों की सुरक्षा के लिए प्राधिकरण ने गार्डों की तैनाती करने और पथ प्रकाश के लिए पर्याप्त संख्या में एलईडी लगाने का भी निर्णय लिया है। हर्बल पार्क को और भी आकर्षक बनाया जाएगा। जिन आवंटियाें ने रजिस्ट्री कराने और मानचित्र पास कराने के बाद भी निर्माण नहीं किए हैं, उनके आवंटन निरस्त करने के लिए विधिक राय ली जाएगी। आवंटियों की सुविधा की बाबत प्राधिकरण 15 दिन में सर्वे कराकर एक रिपोर्ट तैयार करेगा ताकि योजना में निवास कर रहे आवंटियों को सभी मूलभूत सुविधाएं दी जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed