{"_id":"5c856fd0bdec2213f32f6807","slug":"131552248784-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट टु एनर्जी प्लांट का ठेका लेने वाली कंपनी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट टु एनर्जी प्लांट का ठेका लेने वाली कंपनी को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
रामगंगा नदी के किनारे वेस्ट टु एनर्जी प्लांट का ठेका लेने वाली कंपनी के लिए जमीन चिह्नित होने के बावजूद प्लांट की प्रगति नजर नहीं आने पर नगर आयुक्त ने नोटिस जारी किया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि एक महीने में प्लांट पर कार्य प्रगति नजर आनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो नई कंपनी के नाम पर विचार किया जा सकता है।
बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त संजय चौहान ने दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामगंगा नदी के किनारे ट्रंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया था। मौके पर उन्हें पूरे शहर से प्रतिदिन उठने वाले 350 मीट्रिक टन कूड़ा उठाकर डालने और निस्तारित होने पर गड़बड़ी मिली। क्योेंकि वेस्ट टु एनर्जी प्लांट के काम की प्रगति नहीं हुई थी। बीते चार सालों से कूड़े का निस्तारण नहीं होने से ट्रंचिंग ग्राउंड पर कूड़े के पहाड़ खड़े हो चुके हैं। हवा के साथ सूखा कूड़ा उड़कर हाईवे तक आने लगा है। जबकि दुर्गंध कई किमी दूर तक पहुंचती है।
तीन एकड़ जमीन दी जा चुकी
इस कूड़े से बिजली, खाद और प्रदूषण रहित ईंधन बनाने का प्लांट लगाने के लिए दो महीने पहले सिंगापुर की कंपनी एजी डाटर्स से करार हुआ है। प्लांट लगाने के लिए तीन एकड़ जमीन का चिह्नित करने का काम पूरा हो चुका है। अब कंपनी को प्लांट लगाने की दिशा में काम करना है। कूड़े का निस्तारण शुरू कराने के लिए नगर आयुक्त ने कंपनी को नोटिस जारी किया है।