फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ऋतुराज बंसत पर मां सरस्वती का वंदन

ऋतुराज बंसत पर मां सरस्वती का वंदन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
ऋतुराज बंसत पर मां सरस्वती का वंदन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

प्रकृति के नए शृंगार का उत्सव बसंत पंचमी रविवार को अलग-अलग इलाकों में उत्साह औ श्रद्धा के साथ मनाया गया। शिक्षण संस्थानों में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की वंदना की गई, जबकि कुछ इलाकों में सामाजिक संस्थाओं और पंडालों में हवन-पूजन किया गया। मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पीत वस्त्र धारण कर गेंदा के फूलों की सजावट मन मोह रही थी।
तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के जिनालय में श्रीजी के विनायक यंत्र को बालिका छात्रावास में विराजमान किया गया। रिद्धि मंत्रों की मदद से अभिषेक किया और शांतिधारा हुई। 1008 शांतिनाथ भगवान का शांति विधान हुआ। कुलाधिपति सुरेश जैन, प्रथम महिला वीना जैन, वाइस चेयरमैन मनीष जै, रिचा जैन के संग श्रावक-श्राविकाओं ने केसरिया रंग के वस्त्र धारण कर रखे थे। पंडित ऋषभ शास्त्री ने पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद सभी ने हवन में आहुतियां दीं। पाठ के अंत में सुरेश जैन ने प्रसाद वितरण किया। इस दौरान प्रो. आरके जैन, विपिन जैन, डॉ. कल्पना जैन, डॉ. एसके जैन, डॉ. विनोद जैन, रत्नेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डिप्टी जगन्नाथ सिंह सरस्वती विद्या मंदिर में प्रबंधक विपिन कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष गोविंद राम गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान विनोद सक्सेना, प्रधानाचार्य चंद्रकिशोर, सर्वेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरू पब्लिक स्कूल में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण प्रबंधक देवराज सिंह चौहान ने किया। प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह चौहान ने बसंत पंचमी का महत्व बताया। इस दौरान विपिन पाल, बबीता चौहान, आकांक्षा वर्मा, जानकी पाल आदि मौजूद रहे।
सर्वप्रयास वेलफेयर समिति की ओर से गायत्री नृत्य संस्थान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। महिलाओं के बीच केश सज्जा प्रतियोगिता हुई। पहले स्थान ज्योति ठाकुर, दूसरे पर जूही माथुर, तीसरे पर गीतांजलि रहीं। इस दौरान सुप्रीत सिंह, केके गुप्ता, अशोक शर्मा, उदयभान सिंह आदि मौजूद रहे।
श्री हुल्का देवी महारानी मंदिर में पांच कंडे रखकर बसंत पूजन किया गया। महंत बीएन गोस्वामी ने हल्दी का टीका लगाकर बसंत ऋतु की बधाई दी। इस दौरान अजय शर्मा, नवीन गोस्वामी, विकास गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
बसंत पंचमी पर कटरा नाज में व्यापारियों की तरफ से हलवा वितरण किया गया। नीलकांत, विपिन, पवन, पीयूष आदि मौजूद रहे।
श्री शिव मंदिर सागर सराय की महिला मंडल द्वारा बसंत पंचमी महोत्सव भजन कीर्तन किया गया। संगीतयमी रामचरित का पाठ किया गया। इस दौरान वेदवाला गुप्ता, मनोरमा गुप्ता, कमलेश चंद्रा, बीना छाबड़ा आदि मौजूद रहीं।
बंगाली एसोसिएशन के तत्वावधान में उत्तर रेलवे के मनोरंजन सदन में बसंत पर मां सरस्वती का विधि विधान से पूजन किया गया। पुरोहित आनंद मोहन घोषाल और प्रोवीर घोषाल ने मूर्ति स्थापित की। महिलाओं ने मां सरस्वती को स्नान कराकर शृंगार किया। पंच मेवा, फल समर्पित करके मंगल कामना की गई। इस दौरान गौतम सरकार, असित बनर्जी, सुदीप बनर्जी, सुजित मलिक आदि मौजूद रहे।
विहान बालक-बालिका आवासी निर्माण श्रमिक विद्यालय में बसंत पंचमी मनाई गई। शिक्षिका बिनुराधा ने श्लोक का उच्चारण किया। इस दौरान बीना देवी, सुशील कुमार लेखाकार, मोहसिन अहमद खान आदि मौजूद रहे।
मुरादाबाद मांटेसरी स्कूल, सद्भावना जन सेवा समिति, सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन, राधारमन रामसरन संतमत सरस्वती जूनियर हाईस्कूल, जीजी हिंदू इंटर कालेज, कालीबाड़ी मंदिर परिसर आदि में धूमधाम से बसंतोत्सव मनाया गया।



परिणय सूत्र में बंधे दो जोड़े

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। डॉ. एसएन गुप्त एंड संस योजना के तहत बसंत उत्सव पर सामूहिक विवाह संस्कार हुआ। संजीव जेटली ने पुष्पा शर्मा और राजीव कश्यप ने मीनाक्षी के संग सात फेरे लिए। पाणिग्रहण संस्कार आचार्य वीरेंद्र शास्त्री ने कराया। सहायक पुरोहित गंगा विशन शास्त्री, आशा जैमिनी, दिनेश विश्नोई रहे। सामाजिक संस्थाओं ने वर-वधू को उपहार प्रदान किए। इस दौरान अजब सिंह आर्य, लोकेश आर्य, रमेश सिंह आर्य, अरविंद आर्य आदि मौजूद रहे।



भजन कीर्तन संग मना दयानंद सरस्वती का जन्मदिन
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। आर्य समाज स्टेशन रोड पर दूसरे दिन रविवार को महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्मदिन मनाया गया। पंडित गंगा विशन शास्त्री ने डॉ. राममुनि, शशियति, रमाशंकर, प्रभा आर्य, करन आर्य, मीरा आर्य की यज्ञमानी में यज्ञ किया। आचार्य योगेश दत्त नेभजन प्रस्तुत किए। इस दौरान वीरेंद्र शास्त्री, सलित चौधरी, रमेश सिंह आर्य आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed