{"_id":"5c2d20debdec2256d743d3cc","slug":"131546461406-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में एसटीएफ ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में एसटीएफ ने डाला डेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
छह जनवरी को होने वाली सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश एसटीएफ अलर्ट हो गई है। टीम मुरादाबाद में डेरा डाल चुकी है। कोचिंग सेंटर व परीक्षा केंद्रों की निगरानी बढ़ा दी गई। 18 नवंबर को हुई टीईटी परीक्षा में एसटीएफ ने मुरादाबाद से साल्वर गैंग पकड़े के सदस्य पकडे़ थे। तब आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया था कि उन्होंने दोनों परीक्षाएं पास कराने का ठेका लिया था। इसके अलावा भी यहां खुफिया तंत्र से मिले इनपुट के बाद एसटीएफ सक्रिय हुई है। स्थानीय पुलिस को सतर्क किया गया है।
18 नवंबर को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित हुई थी। जिसके लिए मुरादाबाद में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के दौरान साल्वर गैंग के छह सदस्यों को उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपी कानपुर और बिहार से परीक्षा देने यहां पहुंचे थे। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला था कि उन्होंने टीईटी और इसके बाद सहायक अध्यापक परीक्षा पास कराने का ठेका लिया था। इसके अलावा भी खुफिया तंत्र के पास इनपुट है कि सहायक अध्यापक परीक्षा में भी साल्वर गैंग सेंधमारी की कोशिश कर रहा है। इसके लिए कोचिंग सेंटर के इर्द गिर्द घूमकर गैंग के सदस्य छात्रों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद एसटीएफ की टीम मुरादाबाद पहुंच गई और कोचिंग सेंटर व परीक्षा केंद्रों की निगरानी बढ़ा दी।