फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पैसेंजर ट्रेनों से बदतर है स्पेशल ट्रेनें

पैसेंजर ट्रेनों से बदतर है स्पेशल ट्रेनें

Wed, 14 Nov 2018 12:14 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेनों से बदतर है स्पेशल ट्रेनें
पैसेंजर ट्रेनों से भी बदतर है स्पेशल ट्रेनों की स्पीड
विज्ञापन

घाटे का सौदा है रेलवे की स्पेशल ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। कहने को तो ये स्पेशल गाड़ियां हैं, लेकिन इनकी चाल और परिचालन पैसेंजर ट्रेनों से भी बदतर है। त्योहारों पर घर जाने और त्योहार मनाकर वापस लौटने वाले मुसाफिरों को राहत देने के लिए रेलवे ने स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया था लेकिन अप और डाउन दोनों ही तरफ से ये गाड़ियां यात्रियों को कोई राहत मिली।

स्पेशल गाड़ियां के भरोसे रहने वाले यात्रियों को 28-18 घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। इनकी स्पीड पैसेंजर ट्रेन भी खराब है जिससे स्पेशल ट्रेनें अगले दिन ट्रेनें पहुंच रही हैं। जय नगर से नई दिल्ली के बीच चलाई गई स्पेशल ट्रेन मंगलवार को 28 घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। इस ट्रेन को सोमवार दोपहर दस बजे जंक्शन पहुंचना था, लेकिन मंगलवार को शाम पहुंची। कटिहार जालंधर स्पेशल ट्रेन मंगलवार को 15 घंटे देरी से आई। दरभंगा से नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 19, कटिहार से आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 18 घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। गरीब रथ छह घंटे, मालदा टाउन हरिद्वार सात घंटे, शहीद एक्सप्रेस बारह घंटे और हावड़ा से हरिद्वार के बीच चलने वाली कुंभ साढ़े पांच घंटे देरी से जंक्शन से गुजरीं। ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्री बेहाल हैं। यात्रियों का कहना है कि स्पेशल ट्रेन का किराया भी ज्यादा है और समय का कुछ भी पता नहीं है। हालांकि इन ट्रेनों में रिजर्वेशन कैंसल होने से रेलवे को लाखों रुपये का नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed