फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   चुनाव वाले राज्यों में भाजपा का विरोध करेंगे राजपूत

भाजपा के पूर्व विधायक ने किया एलान, एससी-एसटी एक्ट में संशोधन को लेकर लड़ेंगे आरपार की लड़ाई

Mon, 12 Nov 2018 02:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Mon, 12 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
चुनाव वाले राज्यों में भाजपा का विरोध करेंगे राजपूत
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारतीय सवर्ण महासभा के तत्वावधान में विभिन्न संगठनों ने भाजपा के विरोध करने का एलान किया है। भाजपा के पूर्व विधायक रिटायर्ड मेजर जनरल जे पी सिंह ने कहा है कि जिन राज्यों में चुनाव हो रहा है, वहां पर सवर्ण समाज के लोग भाजपा का विरोध करेंगे। राजस्थान में तो विरोध में प्रचार शुरू कर दिया है। दो दिसंबर को गजरौला में दिल्ली हाईवे जाम किया जाएगा। अब संगठन आरपार की लड़ाई लड़ेगा और एक्ट में संशोधन के वापस होने तक चैन से नहीं बैठेगा।

विज्ञापन


सर्किट हाउस में विभिन्न संगठनों के साथ बैठक में कहा कि भाजपा सरकार का एससी एसटी एक्ट में संशोधन का कदम आत्मघाती साबित होगा। राजपूत समाज सहित सभी सवर्ण जातियां इसके विरोध में एक मंच पर आ र्गइं हैं। भाजपा के विधायकों, सांसदों को ज्ञापन देकर संशोधन को तत्काल वापस लेने की अपील की जाएगी। जिन राज्यों में चुनाव होगा, वहां पर सवर्ण समाज भाजपा का विरोध करेगी। यूपी में लोकसभा चुनावों में भाजपा को अपनी ताकत का अहसास कराएंगे।
विज्ञापन


एक्ट में संशोधन के विरोध में दो दिसंबर को अमरोहा के गजरौला क्षेत्र में भानपुर के पुल पर हाईवे जाम किया जाएगा। वहीं से राजपूत समाज अपने अगले आंदोलन का एलान करेगा। बैठक को महासभा के मंडल प्रभारी भंवर सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष भवनीश सिंह सैंगर, जिलाध्यक्ष राजपूताना क्षत्रिय महासभा राजकुमार चौहान, चंदमणि ठाकुर, रंजीत सिंह, अरविंद राठौर, देवेद्र शिशौदिया, वीपी सिंह, अशोक शर्मा, संजय सिंह, वीरेंद्र सिंह चौहान और राजेंद्र सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed