{"_id":"5be8935cbdec2269945caa4f","slug":"131541968732-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन पांच नामांकन, दो दिसंबर को होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन पांच नामांकन, दो दिसंबर को होगा चुनाव
Updated Mon, 12 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (रूटा) का चुनाव अब दो दिसंबर को होगा। पहले चुनाव 18 नवंबर को होना था। 18 नवंबर को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा होने के कारण चुनाव की तिथि बढ़ाकर दो दिसंबर कर दी गई। रविवार को हिंदू कालेज में नामांकन के पहले दिन महासचिव, संयुक्त सचिव और उपाध्यक्ष पद के लिए पांच नामांकन भरे गए।
रूटा संगठन के अंतर्गत महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय के 29 कालेज हैं। रूटा की नई कार्यकारिणी के 13 पदों के लिए रविवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। मुख्य चुनाव अधिकारी एवं हिंदू कालेज शिक्षक संघ अध्यक्ष डा. एके शर्मा ने बताया कि कार्यकारिणी चुनाव 18 नवंबर से बढ़ाकर दो दिसंबर कर दी गई। संशोधित चुनाव कार्यक्रम भी नामांकन के साथ घोषित कर दिया। पहले दिन पांच नामांकन हुए। 17 नवंबर तक नामांकन होंगे। 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 19 नवंबर को दोपहर दो बजे तक नाम वापसी होगी। दो दिसंबर को सुबह दस बजे से हिंदू कालेज में मतदान होगा और चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। दो दिसंबर को ही चार बजे बाद मतों की गिनती कर कार्यकारिणी के विजेता प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। नामांकन से पूर्व निवर्तमान कार्यकारिणी एवं संगठन से जुड़े कालेजों के शिक्षकों की हिंदू कालेज में बैठक भी हुई। जिसमें निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष डा. पीके शुक्ला, डा. सुरेंद्र सिंह, डा. अनिल चौहान, डा. राकेश कुमार और डा. टीएस चौहान समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।