फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   किसानों की आय दोगुनी करने की बनाएं कार्ययोजना: कमिश्नर

किसानों की आय दोगुनी करने की बनाएं कार्ययोजना: कमिश्नर

Thu, 09 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
किसानों की आय दोगुनी करने की बनाएं कार्ययोजना: कमिश्नर
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मंडलायुक्त अनिल राज कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कमिश्नरी सभागार में कृषि एवं मनरेगा कंवर्जन्स के अंतर्गत कार्यशाला आयोजित हुई। मंडलायुक्त ने कृषि से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फसलों की लागत में कमी और उत्पादों के अधिकतम मूल्य से किसानों की आय दोगुनी की जा सकती है।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कृषकों की आमदनी बढ़ाने और उनके द्वारा परिसंपत्तियों के सृजन के लिए मनरेगा में किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि किसानों को डोर स्टेप मार्केटिंग की सुविधा प्रदान कर उनके उत्पादों की लाभकारी एवं बेहतर विपणन व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। लेवर कंपोनेंट में अपेक्षित वृद्धि करने से किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है।
विज्ञापन

संयुक्त कृषि निदेशक रामसघन राम ने कहा कि मुरादाबाद मडल ंमें 1281427 किसान हैं। 948082 लघु किसान और 210318 सीमांत किसान हैं। 123027 अन्य किसान हैँ। मंडल में कृषि कार्यक्रमों के अंतर्गत धान, गेहूं और गन्ना की फसल ली जाती है। उन्होंने कहा कि धान की फसल के अंतर्गत खेत की तैयारी से लेकर नर्सरी डालनेे, निकालने एवं धान की रोपाई, निराई, गुड़ाई, तथा कटाई एवं ढुलाई तक प्रति हेक्टेयर 121 श्रमिक लगते हैं। जिस पर 175 रुपयेे प्रति श्रमिक की दर से अंकन रुपये 14175 प्रति हेक्टेयर व्यय होता है। रबी में गेहूं की मुख्य फसल पलेवा से बुवाई, कटाई, ढुलाई, मढ़ाई के लिए प्रति हेक्टेयर 42 श्रमिकों द्वारा कराए गए कार्य पर 175 प्रति श्रमिक की दर से रुपये 7350 व्यय होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में सुझाव दिया गया कि लघु एवं सीमांत कृषकों जिनके घर के सदस्य सरकारी और निजी सेवा में न हो तो उन्हें मनरेगा से लाभ दिलवाया जाए। ताकि उनकी आय दोगुना की जा सके। वक्ताओं ने कहा कि ज्यादातर कृषक कृषि विभाग की पारदर्शी किसान सेवा योजना में पंजीकृत हैं। परियोजनाओं में कार्य के लिए जो पंजीकृत कृषक अपने खेतों में स्वयं श्रमिक का कार्य करते हैं उनको भी मजदूरी का भुगतान उनके खातों में हस्तांतरित कराया जाए तो कृषकों की आय में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान संयुक्त विकास आयुक्त कमलेश कुमार समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed