फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   साकार हरि का वचन मानकर सेवा कर्म करने से दूर होते हैं दुख

साकार हरि का वचन मानकर सेवा कर्म करने से दूर होते हैं दुख

Mon, 30 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
साकार हरि का वचन मानकर सेवा कर्म करने से दूर होते हैं दुख
बिलारी। तहसील क्षेत्र के जिगनिया गांव में रविवार की दोपहर मानव सेवा समिति बिलारी के तत्वावधान में एक दिवसीय मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम का आयोजन किया गया। समागम की शुरुआत अंशूरानी और संतोष देवी ने नारायण साकार हरि की वंदना प्रार्थना से की। मिलक सोनकपुर गांव से आए ऋषिपाल सिंह ने कहा कि नारायण साकार हरि का वचन मानव सेवा कर्म करने से जीवन के सभी दुख और आने वाली परेशानियां दूर हो जाती हैं। भूड़ा की मढ़ैयां से आए किशनपाल ने कहा कि साकार हरि के सत्य के साथ में जुड़ने से उनके जीवन में आने वाली अनेक परेशानियां दूर हो गई हैं। मिलक उमरारा से आई राजेश्वरी देवी ने कहा कि सत्य के साथ में आने के बाद से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती जा रही हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष चेतन्यपाल सिंह ने कहा कि साकार हरि के सत्य के साथ में किसी प्रकार का कोई चढ़ावा नहीं है। यहां जातिवाद, धर्मवाद, क्षेत्रवाद जैसा कोई विषय नहीं है। समागम का संयुक्त संचालन मोहबिया सिंह और दिलीप कुमार ने किया। समागम आयोजन में सरवन सिंह, परमवीर सिंह, पान सिंह, मुन्नू सिंह, नरेश कुमार, महेश कुमार, इंद्रेश सिंह, प्रमोद, संजीव, सुधीर, भागीरथ, मनोहर, दाताराम आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed