फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर कोतवाली पुलिस ने बनाई रणनीति

आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर कोतवाली पुलिस ने बनाई रणनीति

Sat, 21 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर कोतवाली पुलिस ने बनाई रणनीति
बिलारी। आगामी 28 जुलाई से शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा के मौके पर शांति व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को बैठक कर रणनीति बनाई। बैठक के दौरान कोतवाली प्रभारी कमरूल हसन खां ने सभी हल्का दारोगाओं को जरूरी निर्देश दिए और उनके सुझाव भी जाने। पुलिस ने कोतवाली के पुराने अभिलेखों के हिसाब से भी जानकारी जुटाई। उपनिरीक्षकों से कहा गया कि कांवड़ यात्रा में जाने वाले जत्थे के लोगों की संख्या, जत्थे के मुखिया का नाम संबंधित वाहनों का विवरण, जत्थे के जाने और आने का समय और रास्ता आदि जरूरी जानकारियां जुटाने को कहा गया। बैठक में यह भी तय हुआ कि 22 जुलाई को क्षेत्र के गणमान्य लोगों की बैठक बुलाई जाएगी जिसमें कांवड़ मित्र बनाए जाएंगे। कांवड़ियों के सेवा सत्कार को लगने वाले शिविरों की व्यवस्था के लिए सेवादारों को कार्ड जारी करने पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed