फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सपा ने लगाया बीएलओ पर भेदभाव से काम करने का आरोप

सपा ने लगाया बीएलओ पर भेदभाव से काम करने का आरोप

Tue, 17 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
सपा ने लगाया बीएलओ पर भेदभाव से काम करने का आरोप
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सपा नेताओं ने सोमवार को बीएलओ पर राजनीतिक भेदभाव से काम करने का आरोप लगाया। जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में साक्ष्य एकत्रित किए गए। जिनमें बीएलओ को सौंपे गए रिकार्ड के आधार पर वोट न बढ़ाने की बात कही गई। बीएलओ एक खास वर्ग के मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा रहे हैं।

सपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता निष्पक्षता से रिकार्ड के साथ सूची तैयार कर रहे हैं। उसके बावजूद बीएलओ बूथ पर नहीं पहुंचते हैं। बीएलओ को जो रिकार्ड उपलब्ध कराया जाता है, उसकेआधार पर मतों को नहीं बढ़ाया जा रहा है। मात्र 20 से 25 फीसदी मत ही बढ़ाए गए हैं। जिन लोगों केे दो-दो मत हैं, उनको काटा नहीं जा रहा है। एक खास वर्ग के मतों को ही काटने का काम बीएलओ कर रहे हैं। इसको कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। डीएम से समय लेकर पहले इनकेसाक्ष्य उनको सौंपे जाएंगे। उसके बावजूद यथोचित कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी सड़कों पर उतरेगी और इस मामले को राज्य चुनाव आयुक्त तक लेकर जाएगी। पार्टी ने लोकसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सपा के जनाधार से बौखलाकर भाजपा बीएलओ को मोहरा बना रही है। बैठक में ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान खां, कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान, देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी, बिलारी विधायक मो. फहीम इरफान, कांठ पूर्व विधायक अनीसुर्रहमान, पूर्व शहर विधायक हाजी युसुफ अंसारी व समस्त छह विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed