फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पानी को तरस रहे यात्री कैसे मिलेगा मुफ्त खाना

पानी को तरस रहे यात्री कैसे मिलेगा मुफ्त खाना

Wed, 20 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
पानी को तरस रहे यात्री कैसे मिलेगा मुफ्त खाना
मुरादाबाद।
विज्ञापन

ट्रेनों की लेट- तलीफी को सुधारने में रेलवे अब तक नाकाम साबित हुआ है। रेल मंत्री ने ट्रेन लेट होने पर यात्रियों को मुफ्त खाना देने का एलान किया है। रेलवे की ये नई योजना धरातल पर कितनी उतरती है। ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल तो गर्मी में यात्री पानी के लिए भी तरसते नजर आ रहे हैं। भीषण गर्मी में ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरी हैं। न पीने के लिए पानी मिल पा रहा है और न ही ट्रेनें में बैठने के लिए सीटें।
अब हर रविवार को मेगा ब्लाक लेकर ट्रैक मरम्मत, विद्युतीकरण, पटरियों का विस्तार व अन्य कार्य किए जाएंगे। इस दौरान अगर ट्रेंने लेट चलेंगी तो आरक्षित यात्रियों को मुफ्त में खाना और पानी दिया जाएगा। हालांकि अभी अनारक्षित यात्रियों को इस सुविधा के लिए इंतजार करना होगा। आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन) की ओर से तीन घंटे ट्र्रेन लेट होने पर खाना और पानी उपलब्ध कराया जाएगा। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया यात्रियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सुरक्षा और सुविधा के साथ ही ट्रेनों के संचालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ट्रेन लेट होने पर यात्रियों को खाना और पानी उपलब्ध कराने के समय में रेलवे बोर्ड से जो भी निर्देश आएंगे उनका पालन कराया जाएगा। ।
विज्ञापन


मेगा ब्लाक की दी जाएगी जानकारी
मुरादाबाद। अब मेगा ब्लाक की जानकारी यात्रियों को उनके मोबाइल पर मैसेज और विज्ञापन द्वारा दी जाएगी। ताकी समय रहते यात्री अपने टिकट रद्द करा लें या फिर दूसरी गाड़ी व दूसरे वाहन से जा सकें। सात माह से ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। जिस कारण यात्रियों को दुश्वारियां उठनी पड़ रही हैं। मुरादाबाद से दिल्ली तक का सफर तय करने में घंटों लग रहे हैं। जगह जगह ट्रेनें रोकी जा रही हैं। जिससे यात्रियों को खासी दिक्कत होती हैं। यात्रियों को जानकारी नहीं मिल पा रही थी कि कौन सी गाड़ी कहां रुक जाएगी। अब पहले से जानकारी होगी की अगर मुरादाबाद दिल्ली या फिर मुरादाबाद से लखनऊ जाने पर कहां कहां कितने समय ट्रेन रुकेगी
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रेन में कागज की प्लेट में मिलेगा खाना
मुरादाबाद। ट्रेनों में अब कागज की प्लेट में खाना मिलेगा। रेलवे से प्लास्टिक की प्लेटें हटाई जाएंगी। इसके अलावा ट्रेनें में मिलने वाले खाने का वजन भी कम किया जाएगा। रेलवे में यात्रियों को आईआरसीटीसी की ओर से खाना उपलब्ध कराया जाता है। अब ट्रेनों में यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली थाली में 900 ग्राम खाना होता है। थाली का वजन घटाकर 750 ग्राम किया जा रहा है। लेकिन थाली की कीमत में कोई कमी नहीं की जाएगी। खाने को और स्वादिष्ट किया जाएगा। दाल सब्जी और चावल की मात्रा कम की जाएगी। प्लास्टिक की प्लेट को इस्तेमाल करने के बाद उसे गलाने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed