फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   तूफान से टूटे पांच सौ खंभे, 50 लाख का नुकसान

तूफान से टूटे पांच सौ खंभे, 50 लाख का नुकसान

Wed, 16 May 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
तूफान से टूटे पांच सौ खंभे, 50 लाख का नुकसान
मुरादाबाद।
विज्ञापन

आंधी-तूफान से जहां बिजली गुल होने से जनता परेशान है। वहीं पावर कार्पोरेशन को भी बड़ा नुकसान उठना पड़ा। रविवार रात आए तूफान से सबसे ज्यादा तबाही जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में हुई है। जिससे जहां तहां बिजली के 500 खंभे टूट कर गिर गए और ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली विभाग ने अभी तक पचास लाख रुपये के नुकसान का आंकलन किया है। जो अभी और ज्यादा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। खंभे और तार टूट जाने की वजह से ग्रामीण इलाके में अभी आधे से ज्यादा क्षेत्र में बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। बिजली विभाग की टीम खंभे लगाने और तार जोड़ने में जुटी हैं।
रविवार रात आंधी तूफान ने शहर से लेकर देहात तक तबाही मचा दी थी। विद्युत ग्रामीण क्षेत्र खंड ठाकुरद्वारा, कांठ और बिलारी में खंभे और तार टूट कर गिर गए थे। बिजली विभाग के आकलन में ठाकुरद्वारा में दो सौ खंभे, जबकि कांठ और बिलारी में डेढ़ डेढ़ सौ खंभे टूटे हैं। जबकि कई हजार मीटर तार भी टूट गया था। ट्रांसफार्मरों में भी बड़ा नुकसान हुआ है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। सरकड़ा, खास, रसूलपुर, डिलारी, ठाकुरद्वारा भगतपुर, पीपलसाना, मूंढ़ापांडे, दलतपुर, बिलारी, कुंदरकी, ठाकुरद्वारा समेत अन्य क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई थी। तूफान थम जाने के बाद से ही बिजली टीमें लाइन और पोल सुधारने में जुटी हैं। लेकिन अभी तक कई इलाकों की आपूर्ति बाधित है। खंभे, तार और ट्रांसफार्मर गिरने से बिजली विभाग को करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जहां तहां तार टूटने और पोल उखड़ने से बिजली विभाग को भी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता संजय कुमार गर्ग ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में अभी विद्युत सप्लाई बाधित है। हमारी टीमें खंभे और तार ठीक करने में लगी हैं। जल्द ही सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। तूफान से 50 लाख से ज्यादा नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed