फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   13 lakhs cheated on the pretext of partnership in hospital

Moradabad News: अस्पताल में साझेदारी का झांसा देकर 13 लाख ठगे

Sun, 12 Jan 2025 08:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 12 Jan 2025 08:58 AM IST
विज्ञापन
13 lakhs cheated on the pretext of partnership in hospital
ठाकुरद्वारा। गांव लौंगी खुर्द निवासी एक ग्रामीण को अस्पताल में साझेदारी का झांसा देकर 13 लाख की ठगी कर ली। गांव निवासी विशाल चौहान ने शनिवार को समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसके पास थाना डिलारी के गांव दोदराजपुर निवासी एक व्यक्ति आया। उसने उसे उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर के एक अस्पताल में साझेदारी करने का झांसा दिया। उससे कहा कि वह अस्पताल में उसके लगाए गए पैसे को फायदे सहित 20 दिसंबर 2024 को लौटा देगा। उससे उसकी पहले से ही जान पहचान थी। उसने उसे पर विश्वास किया और उसके कहने पर उसने कुछ लोगों की मौजूदगी में उसे 13 लाख रुपये 22 मार्च 2023 को दे दिए। जब उसने समय पूरा हो जाने पर आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे तो वह टाल मटोल करने लगा। इस पर उसने उसके द्वारा दिए गए चेक को लगाने को कहा तो आरोपी ने कहा कि वह उसके पैसे जल्द दे देगा। वह बैंक में चेक न लगाए, लेकिन काफी दिन बाद भी उसने पैसे नहीं दिए। वह टाल मटोल कर रहा है। इस संबंध में सात जनवरी को भी विशाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर शनिवार को थाना समाधान दिवस में विशाल चौहान ने फिर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed