फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   13 complaints registered in Kanth and Chhajlat, only four resolved on the spot

Moradabad News: कांठ और छजलैट में 13 शिकायतें दर्ज, मात्र चार का मौके निस्तारण

Sun, 12 Jan 2025 09:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 12 Jan 2025 09:00 AM IST
विज्ञापन
13 complaints registered in Kanth and Chhajlat, only four resolved on the spot
कांठ। जनवरी माह के दूसरे शनिवार को कांठ और छजलैट थानों में आयोजित किए गए थाना समाधान दिवस में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को सुना।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह दस बजे कांठ थाने में एसडीएम प्रिंस वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान में भूमि विवादों और पुलिस से संबंधित शिकायतें आईं। यहां एसडीएम के साथ ही सीओ अपेक्षा निम्बाड़िया, नायब तहसीलदार योगेशचंद्र शर्मा और प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने भी लोगों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर सात शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से दो का ही मौके पर निस्तारण कराते हुए बाकी के लिए पुलिस व राजस्व टीमों का गठन कर जांच के पश्चात निस्तारण के निर्देश दिए गए। इंस्पेक्टर क्राइम जयदेव सिंह यादव, एसएसआई सुभाष धनकड़, उपनिरीक्षक विनीत कुमार, विपिन राठी, धर्मेंद्र पंवार, रमेशचंद्र यादव सहित लेखपाल रहे। वहीं छजलैट थाने में तहसीलदार रामवीर सिंह और प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने शिकायतें सुनी। यहां भी दर्ज छह मामलों में से दो का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। अधिकतर शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed