फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   12th pass was running a clinic, health department sealed it

Moradabad News: 12वीं पास चला रहा था क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
12th pass was running a clinic, health department sealed it
मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई जारी है। मंगलवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल ने एक शिकायत पर बिलारी थाना क्षेत्र के बाजार कस्बा में नाथ क्लीनिक का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां 12वीं पास चंद्रभान (30) क्लीनिक का संचालन करता मिला। उसके द्वारा ही मरीजों को दवा लिखी जा रही थी।
विज्ञापन

कड़ाई से पूछताछ पर उसने बताया कि क्लीनिक संचालक डॉ. महावीर हैं, जोकि बीमारी के कारण पिछले 20 दिन से दिल्ली में भर्ती हैं। उनकी गैरमौजूदगी में चंद्रभान क्लीनिक पर मरीजों का इलाज कर रहा था। क्लीनिक का पंजीकरण सीएमओ कार्यालय में नहीं पाया गया। जो दवाइयां मरीजों को दी जा रही थीं, उन पर कोई एक्सपायरी डेट भी नहीं थी। डिप्टी सीएमओ व उनकी टीम ने मौके से छह प्रकार के इंजेक्शन जब्त किए। उन्होंने बताया कि क्लीनिक पर कोई प्रशिक्षित चिकित्सक या पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद नहीं था। बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था व अग्निशमन भी नहीं थे। डिप्टी सीएमओ डॉ. बेलवाल ने कहा कि झोलाछाप बिना नाम व एक्सपायरी डेट की लिखी दवाइयां देकर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। उसके खिलाफ बिलारी थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed