फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मित्रों को मिली पगार, शिक्षकों को अभी भी इंतजार

शिक्षामित्रों को मिली पगार, शिक्षकों को अभी भी इंतजार

Thu, 17 Jan 2019 02:06 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 17 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
मित्रों को मिली पगार, शिक्षकों को अभी भी इंतजार
प्रतीकात्मक तस्वीर
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में तैनात शिक्षा मित्रों के दो महीने का बकाया मानदेय जारी हो गया है। वहीं, नई भर्ती के सहायक अध्यापक अभी भी तनख्वाह का इंतजार कर रहे हैं। सहायक अध्यापकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं होने से 369 शिक्षकों को वेतन जारी नहीं हो सका है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद के 1726 स्कूल संचालित हैं। इनमें नियमित शिक्षकों के अलावा 1908 शिक्षा मित्रों की तैनाती है। शिक्षा मित्रों का नवंबर और दिसंबर माह का मानदेय लटका था। इससे शिक्षा मित्रों को आर्थिक परेशानी से जूझना पड़ रहा था। शासन ने शिक्षा मित्रों के बकाया मानदेय का 38 लाख 16 हजार रुपये जारी कर दिए हैं। एक सप्ताह के भीतर शिक्षा मित्रों के खातों में मानदेय की राशि हस्तांतरित हो जाएगी।
विज्ञापन


नई भर्ती के सहायक अध्यापक अभी भी तनख्वाह के लिए जूझ रहे हैं। मुरादाबाद जिले में चयनित 472 सहायक अध्यापकों में से 469 ने तैनाती ली है। अध्यापकों के शैक्षिक प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज बीएसए कार्यालय से सत्यापित किए जा रहे हैं। सत्यापन की प्रक्रिया शिक्षकों के मूल कालेजों से करवाई जा रही है। बीएसए कार्यालय के मुताबिक 100 शिक्षकों का जनवरी में वेतन जारी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


369 शिक्षकों को अभी भी वेतन नहीं मिला है। इस महीने तक 250 शिक्षकों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जिसके बाद बीएसए कार्यालय से उनका वेतन जारी करने की प्रक्रिया होगी। बाकी शिक्षकों के सत्यापन रिपोर्ट आने पर ही तनख्वाह बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed