{"_id":"5bfefe71bdec22416210875b","slug":"121543437937-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल नामांकन वाले छात्र नहीं दे पाएंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल नामांकन वाले छात्र नहीं दे पाएंगे परीक्षा
Updated Thu, 29 Nov 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए डबल नामांकन कराने वाले छात्रों की जांच शुरू हो गई है। परिषद के बरेली क्षेत्रीय कार्यालय ने डबल नामांकन वाले छात्रों की सूची सभी जिलों को जारी कर दी है। 30 नवंबर तक नामांकन की जांच पूरी होनी है। डबल नामांकन निरस्त किए जाएंगे।
नकल विहीन परीक्षा कराए जाने के लिए परिषद ने बोर्ड सेंटरों के लिए कड़े मानक निर्धारित किए हैं। सेंटरों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। परीक्षा कक्षों में क्रास सीसी कैमरे, वाइस रिकार्डिंग समेत बुनियादी सुविधा मुहैया नहीं कराने वाले सेंटरों को निरस्त कर दिया है। पिछले सालों में परीक्षा के दौरान जिन स्कूलों में अनियमितताएं मिली उन्हें भी सेंटर की सूची से बाहर कर दिया है। मुरादाबाद जिले में 11 स्कूल बोर्ड सेंटर की सूची से बाहर हो गए हैं। परिषद स्तर पर नामांकन की भी निगरानी की जा रही है। परिषद ने प्रदेश भर में 12888 डबल नामांकन चिह्नित किए हैं। इनमें बरेली क्षेत्रीय कार्यालय के जिले भी शामिल हैं। क्षेत्रीय कार्यालय के मुताबिक कई छात्रों के दो-दो नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में डबल नामांकन सामने आए हैं। जिलों को डबल नामांकन वाली सूची भेजी गई है। जिलेवार जिला विद्यालय निरीक्षक संबंधित छात्रों के डबल नामांकन की जांच कराएंगे। एक ही छात्र के दो जगह नामांकन होने पर उसे निरस्त किया जाएगा। 30 नवंबर तक प्रक्रिया पूरी कर परिषद को भेजी जाएगी।