{"_id":"5bdb7726bdec221e2f5b5fc2","slug":"121541109542-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान को लेकर किसानों ने गन्ने की होली जलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान को लेकर किसानों ने गन्ने की होली जलाई
Updated Fri, 02 Nov 2018 03:29 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ताओं ने गन्ना भुगतान और मिल चालू करने की मांग को लेकर तहसील परिसर में गन्ने की होली जलाई। चेतावनी दी कि यदि मिल प्रबंधन ने वादे के अनुसार मिल चालू व भुगतान नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।
तहसील अध्यक्ष राधेश्याम ने कहा कि मिल चालू नहीं होने की वजह से किसानों को चारे की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। किसान अपना गन्ना कौड़ी के दाम पर कोल्हू पर डालने को मजबूर हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मिल प्रबंध तंत्र ने अपने वादे के अनुरूप भुगतान नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पंचायत में सरकार द्वारा यूरिया के दामों में कमी का स्वागत किया गया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मिल ने भुगतान नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर गन्ने की होली जलाई। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, गौरव कुमार, कुलदीप सिंह, रमेश, यादराम सिंह आदि मौजूद थे।