फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मंडल में कमान संभालेंगे योगी के दोनों डिप्टी

मंडल में कमान संभालेंगे योगी के दोनों डिप्टी

Wed, 31 Oct 2018 02:33 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
मंडल में कमान संभालेंगे योगी के दोनों डिप्टी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

2019 का समर फतह करने के लिए भाजपा ने अपने सिपहसलारों की तैनाती शुरू कर दी है। सिपहसलारों की तैनाती में मंडल की लोकसभा सीटों को भी खासी तरजीह दी गई है। आजम के गढ़ रामपुर में भाजपा को जिताने की जिम्मेदारी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सौंपी गई है। सत्ता में आने के बाद से ही पार्टी में हाशिए पर चल रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को अमरोहा और संभल के मोर्चे पर लगाया गया है। संभल में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान और अमरोहा में राज्य मंत्री अतुल गर्ग उनके साथ रहेंगे।
लोकसभा चुनावों के लिए मंडल में दो - दो उपमुख्यमंत्रियों की तैनाती से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। रामपुर से डा. नैपाल सिंह अभी भाजपा के सांसद हैं। पिछले कुछ दिनों में उनकी सक्रियता कम हुई है। पार्टी यहां से नया चेहरा मैदान में उतार सकती है। कई नेताओं ने इस सीट पर दावेदारी भी ठोंकनी शुरू कर दी है। सपा नेता आजम खां के गढ़ की यह सीट बरकरार रखने के लिए भाजपा की संजीदगी मंगलवार को हुई लोकसभा संचालन समितियों के प्रभारियों की तैनाती में भी दिखती है। रामपुर का किला फतह करने के लिए भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने डिप्टी केशव प्रसाद मौर्य को मोर्च पर लगाया है। मुरादाबाद सीट को भी भाजपा ने खासा महत्व दिया है। यहां डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा को सीट निकालने का जिम्मा सौंपा गया है। हालांकि सूची मेें पार्टी ने अपने डिप्टी सीएम और मंत्रियों को लोकसभा संचालन समिति की बैठकों में अतिथि दर्शाया है। लेकिन इनकी तैनाती के मायने सियासी गलियारों में साफ हैं। मुरादाबाद जिले की छह में से चार और मुरादाबाद लोकसभा की चार विधानसभा सीटाें में से दो सपा के पास हैं। इसलिए इस सीट पर भाजपा को कांटे की टक्कर होने का अंदाजा है। डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा को तैनात कर भाजपा ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की कोशिश की है। दो - दो डिप्टी सीएम की तैनाती नौकरशाही को भी संदेश देने के लिए काफी है। जाहिर है उप मुख्यमंत्रियों को जिम्मा मिलने से इन जिलों में सरकारी योजनाओं की रफ्तार बढ़ेगी और नौकरशाही की चाल बदलेगी।
विज्ञापन

संभल की सीट 2014 में भाजपा ने पहली बार जीती थी। इस सीट को बचाने के लिए भी पार्टी पूरी ताकत झोंकेगी। यहां पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान को तैनात किया गया है। अमरोहा का जिम्मा भी वाजपेयी के पास है। यहां उनके साथ राज्यमंत्री अतुल गर्ग होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed