फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   महानगर को बीस सेक्टर में बांटकर होगी सफाई की निगरानी

महानगर को बीस सेक्टर में बांटकर होगी सफाई की निगरानी

Thu, 12 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
महानगर को बीस सेक्टर में बांटकर होगी सफाई की निगरानी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद नगर आयुक्त ने शहर की सफाई की निगरानी कड़ी करने का निर्णय लिया है। इसके लिए शहर को बीस सेक्टर में बांटकर आला अधिकारियों को सफाई की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। ये अफसर रोजाना सुबह सात से नौ बजे तक क्षेत्रों में घूमकर सफाई और सफाईकर्मियों का निरीक्षण करेंगे। सफाई की रोजाना की रिपोर्ट नगर आयुक्त को देनी होगी।
मुख्यमंत्री ने रविवार को शहर का हवाई सर्वेक्षण कर सफाई का जायजा लिया था। उनको शहर बेहद गंदा मिला था। उन्होंने मेयर से शहर के गंदा होने पर नाराजगी जताई थी। निगम ने आठ जुलाई को वार्डवार पर्यवेक्षक तैनात किए थे। बुधवार को नगर आयुक्त ने उस व्यवस्था को निरस्त कर दिया। अब दूसरी व्यवस्था बनाई गई है। इसमें निगरानी की कमान आला अधिकारियों को सौंप दी गई है। सफाई न होने या कूड़ा न उठने पर संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


जोन संख्या नाम अधिकारी
एक से पांच सुनील कुमार केसरी - 9105900503 - वार्ड - 12, 21, 26, 45, 48, 61, 36, 44, 35, 41, 46, 59, 38, 39, 58, 62, 63, 65, 57 व 66 के लिए।
छह से 11 एसपी श्रीवास्तव - 9105900504 - वार्ड - 40, 49, 55, 56, 67, 68, 25, 31, 50, 70, 06, 42, 64, 02, 47, 54, 19, 17 व 32 के लिए।
12 से 17 तक आशीष शुक्ला - 9105900517 - वार्ड - 05, 08, 13, 18, 07, 10, 34, 15, 23, 16, 20, 01, 03, 09, 14, 22, 28, 29, 37, 53 व 04 के लिए।
18 से 20 तक राकेश कुमार सोनकर - 9105900505 - वार्ड - 11, 24, 27, 43, 52, 60, 51, 30, 69 और 33 के लिए।

महानगर को सुविधा के हिसाब से क्षेत्र बनाकर अधिकारियों को जिम्मा सौंपा गया है। अफसर रोजाना सफाई व्यवस्था की निगरानी कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे। वह सफाई कर्मचारियों की गिनती भी करेंगे। इनकी रिपोर्ट केआधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अवनीश कुमार शर्मा, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed