फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गैस भट्ठी मे तब्दील हों कोयले की भट्ठियां

गैस भट्ठी मे तब्दील हों कोयले की भट्ठियां

Sun, 24 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
गैस भट्ठी मे तब्दील हों कोयले की भट्ठियां
मुरादाबाद।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग नवनीत सहगल ने शनिवार को सर्किट हाउस में ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ विषय पर निर्यातकों एवं उद्यमी संगठनों के साथ बैठक की। निर्यातकों की हस्तशिल्प से संबंधित समस्याओं को सुनने के बाद प्रमुख सचिव ने आश्वासन दिया कि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कोयले की भट्ठियाें को गैस भट्ठी में तब्दील करने को कहा।

सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में प्रमुख सचिव ने कहा कि निर्यातक एवं उद्यमी संगठन समस्याआें से संबंधित प्रस्ताव बनाकर भेजें। उन्होंने उत्पादों में रंग भरने की कला की भी जानकारी ली। उद्यमियों ने कहा कि गैस भट्ठियां नहीं मिलने की वजह से मुरादाबाद में दस्तकारों को परेशानी हो रही है। जीएसटी रिफंड वापस नहीं मिलने का मुद्दा भी निर्यातकों ने प्रमुख सचिव के सामने उठाया। कोरे माल को प्रदेश के अंदर जीएसटी मुक्त करने की मांग की। ई वे बिल की प्रक्रिया को कठिन बताते हुए इसे सरल करने की मांग की। आर्टिजन्स कार्ड धारकों को आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभांवित करने का मुद्दा भी उठा। दस्तकारों को घरेलू दर पर पांच किलोवाट का बिजली कनेक्शन देने की मांग उठी। निर्यातकों ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार की प्रतिस्पर्धा का सामना करने के लिए उन्हें देश व विदेशों में लगने वाले मेलों में स्टॉल लगाने के लिए सब्सिडी दी जाए। बैठक में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, निर्यातक अजय गुप्ता, सतपाल, नवेद उर रहमान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed