फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गर्मी से निजात को प्री मानसून बारिश का इंतजार

गर्मी से निजात को प्री मानसून बारिश का इंतजार

Sun, 17 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
गर्मी से निजात को प्री मानसून बारिश का इंतजार
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लगातार एक हफ्ते से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को शनिवार को भी मायूसी मिली। सुबह में हो रहे बादल दोपहर में पश्चिमी हवा चलने से छंट गए। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ने से ऐसा हो रहा है। इससे धान की रोपाई की तैयारी कर रहे किसान प्रभावित होंगे।
दस जून को बारिश होने के बाद लोग गर्मी से निजात के लिए प्री मानसून बारिश का इंतजार कर रहे थे। मौसम विभाग की ओर से 15 और 16 जून को बारिश की संभावना व्यक्त की गई थी। हालांकि वातावरण में लगातार बढ़ रही उमस शनिवार शाम को कम हो गई। इसके बावजूद गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि प्री मानसून बारिश से खेतों में धान की रोपाई का काम शुरू हो जाता, लेकिन अब पौध तैयार करने के लिए भी प्रतिदिन सिंचाई की जरूरत होगी। साथ ही टमाटर, मिर्च आदि की फसल पर स्प्रे करने वाले किसानों में भी असमंजस है, क्योंकि स्प्रे के बाद बारिश हो जाएगी तो फिर दवा का असर कम हो जाएगा। पश्चिमी हवाएं तेज होने से मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ गई हैं, जिसकी वजह से बारिश में देरी हो रही है। रविवार को बादल छाए रहने के अलावा कहीं-कहीं मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि मानसून से पहले किसानों को अपने पशुओं का टीकाकरण करवा लेना चाहिए, जिससे बारिश की वजह से होने वाली बीमारियों की रोकथाम हो सके।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह की आर्द्रता 73 फीसदी थी, जो दिन में 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से पश्चिमी हवाएं चलने की वजह से शाम को 54 फीसदी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed