फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आज चलेगा अभियान, धूम्रपान पर होगा चालान

आज चलेगा अभियान, धूम्रपान पर होगा चालान

Thu, 24 May 2018 02:20 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
आज चलेगा अभियान, धूम्रपान पर होगा चालान
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों की खैर नहीं है। प्रशासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में तीन टीमें गुरुवार को सार्वजनिक स्थानों पर छापामारी कर धूम्रपान करने वालों का चालान करेंगी।
सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना दंडनीय अपराध है। सरकारी विभागों को परिसर में धूम्रपान करने वालों का चालान करने का अधिकार है। अधिकतम चालान की राशि पांच सौ रुपये है। सरकारी विभागों में चेतावनी बोर्ड जरूर लगे हैं, लेकिन चालान नहीं होते हैं। अधिकतर विभागों में खुद वहीं के कर्मचारी परिसर में धूम्रपान करते हैं। एडीएम प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर रोक लगाने के लिए तीन टीमें गठित की हैं। टीमें गुरुवार को रेलवे स्टेशन, रोडवेज स्टेशन, अस्पताल, पार्क, बाजार समेत सरकारी विभागों के कार्यालय परिसरों में चेकिंग करेगी। टीम में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। टीम प्रभारी श्योवीर सिंह ने बताया कि छापामारी में धूम्रपान करने पर पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन


सौ लोगों से वसूले जा चुके बारह हजार रुपये
तंबाकू नियंत्रक प्रकोष्ठ के डाक्टर प्रशांत राजपूत के मुताबिक टीमें प्रत्येक गुरुवार को सार्वजनिक स्थानों पर छापामारी करती है। टीमों का गठन फरवरी 2018 में हुआ है। फरवरी से अभी तक टीमों ने 100 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते पकड़ा है और 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। धूम्रपान करते पकड़े जाने वाले अधिकांश लोगों के पास जुर्माना राशि नहीं मिलती है। ऐसे में उन्हें धूम्रपान न करने की चेतावनी देने के साथ धूम्रपान से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed