फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त

आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त

Thu, 03 May 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त
मुरादाबाद।
विज्ञापन

क्षेत्र में बुधवार शाम आए 20 मिनट के अंधड़ ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। तेज आंधी के साथ धूल उड़ने से वाहनों के पहिए थम गए। अंधेरा छाने से लोग जहां-तहां छिप गए। आंधी में कई जगह पेड़ गिर गए और टिन शेड उड़ गए। कई जगह होर्डिंग भी उड़ गए। महानगर के कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई ठप हो गई।
बुधवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर की तेज गर्मी के बाद शाम सवा चार बजे से अचानक तेज आंधी शुरू हो गई। करीब बीस मिनट तक तेज धूलभरी आंधी चली। इससे अंधेरा छा गया। हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए। लोगों ने धूल और तेज हवा से बचने के लिए मकानों और पेड़ों का सहारा लिया। आंधी में हवा की तीव्रता 45 किमी प्रति घंटा रही। इससे पीली कोठी के पास, कचहरी रोड, सिविल लाइन, दयानंद रोड, कचहरी रोड और बुद्धि विहार सहित कई क्षेत्रों में पेड़ उखड़ गए। पेड़ों के बिजली की लाइन पर गिरने से महानगर में कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रही। इसके साथ ही दुकानों के सामने पड़े टिन शेड उड़ गए। टिन शेड उड़ने से बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद हल्की बारिश आने के बाद आंधी धीमी पड़ी। जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आंधी से आम की फसल को 10 फीसदी नुकसान हुआ है। दशहरी का आम मोटा होने की वजह से ज्यादा नुकसान का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के चलते यह अंधड़ आया था। मई जून में चार आंधी आने का पूर्वानुमान है। जिस साल दिसंबर-जनवरी में बारिश नहीं होती है, विक्षोभ का सामना करना पड़ता है। एक-दो दिन में छिटपुट क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. विवेकराज सिंह, मौसम वैज्ञानिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed