फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पांच हजार अभ्यर्थी देंगे पालीटे क्निक प्रवेश परीक्षा

पांच हजार अभ्यर्थी देंगे पालीटे क्निक प्रवेश परीक्षा

Sun, 15 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
पांच हजार अभ्यर्थी देंगे पालीटे क्निक प्रवेश परीक्षा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

प्राविधिक शिक्षा परिषद पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 22 अप्रैल को संयुक्त प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में सुबह नौ से 12 बजे और दोपहर ढाई बजे से साढ़े पांच बजे तक होगा। पहली पाली में ग्रुप एक की परीक्षा आठ केंद्रों पर, जबकि दूसरी पाली में अदर ग्रुप की परीक्षा सिर्फ राजकीय पालीटेक्निक मुरादाबाद में होगी। अंडर ग्रुप में 869 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। विभाग की ओर से पांच केंद्रों पर धर्मवीर सिंह और चार केंद्रों के लिए अंकित कुमार को जोनल अधिकारी बनाया गया है।
जिलाधिकारी ने सभी केंद्र पर एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट और एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए अभ्यर्थी 15 अप्रैल से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। जोनल अधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि गत वर्ष प्रदेश में चार लाख 46 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जबकि अब चार लाख 55 हजार अभ्यर्थी हैं। इस बार आवेदन के समय फार्म को आधार कार्ड से लिंक कर दिया गया था। इसकी वजह से एक अभ्यर्थी ने एक ही स्थान से फार्म भरा है।
विज्ञापन


इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
राजकीय पालीटेक्निक के अलावा पारकर इंटर कालेज, चित्रगुप्त इंटर कालेज, जीजी हिंदू इंटर कालेज, एसएन इंटर कालेज, बल्देव आर्य कन्या इंटर कालेज, मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज, एसएस इंटर कालेज पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed