फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   121 corona sample collect in moradabad

121 लोगों के कोरोना सैंपल लिए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
121 corona sample collect in moradabad
मुरादाबाद। कोरोना टेस्ट के लिए जिले में रैंडम सैंपलिंग की गति बढ़ा दी गई है। जिले भर में उन इलाकों से भी रैंडम सैंपलिंग कराई जा रही है, जहां कोरोना के केस अभी तक नहीं मिले हैं। ताकि इन इलाकों में कोरोना की स्थिति का पता चल सके। सोमवार को जिले भर में कोरोना टेस्ट के लिए 121 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें स्वास्थ्य कर्मियों, अस्पताल में भर्ती संदग्धिों और संक्रमित के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल भी शामिल हैं। सबसे अधिक सैंपल बिलारी क्षेत्र से लिए गए हैं। सीएमओ डा. एमसी गर्ग के मुताबिक सोमवार को डायलसिस यूनिट से नौ, जिला जेल से एक, श्री साईं अस्पताल से सात, उमरी कला से 18, भीकनपुर से 18, भोजपुर से चार, टीएमयू से पांच, कुंदरकी से 10, बिलारी से 34, कॉसमॉस से दो, स्वास्थ्य कर्मियों के नौ और एक मीडिया कर्मी व तीन सैंपल एक कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों के हैं। इन सभी को जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed