फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   12 infected including staff nurse found, two in critical condition

Moradabad News: स्टाफ नर्स समेत 12 संक्रमित मिले, दो की हालत गंभीर

Thu, 27 Apr 2023 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 27 Apr 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
12 infected including staff nurse found, two in critical condition
मुरादाबाद/बिलारी। चंगेरी गांव निवासी कोरोना संक्रमित 65 वर्षीय महावीर शर्मा की बुधवार को मौत हो गई। वहीं, बुधवार को 12 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। एक की उम्र 54 वर्ष व दूसरे मरीज 85 वर्ष के हैं। सांस लेने में तकलीफ के कारण दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

12 मरीज बुधवार को स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में 53 सक्रिय मरीज हैं।
बुधवार को एक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम चंगेरी गांव पहुंची। टीम ने 31 ग्रामीणों की कोविड जांच के लिए नमूने लिए। इन दिनों क्षेत्र में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। टीम ने एहियातन ऐसे मरीजों के सैंपल लिए हैं जो महावीर के पड़ोसी हैं। सीएचसी बिलारी के चिकित्साधीक्षक के मुताबिक महावीर को कई दिन से बुखार था। 22 अप्रैल की सुबह उन्हें पाकबड़ा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से 24 अप्रैल को डिस्चार्ज होकर दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान बुधवार तड़के उनकी मौत हो गई। उधर, जिन मरीजों की हालत गंभीर है उनमें से एक प्रीतविहार खुशहालपुर निवासी हैं। जबकि दूसरे मुस्तफापुर चकफेरी के रहने वाले हैं। इनके अलावा आदर्श कॉलोनी निवासी 69 वर्षीय महिला, दीनदयाल नगर निवासी 27 वर्षीय युवती, रामगंगा विहार निवासी 34 वर्षीय युवक, मझोला निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग, चंद्रनगर निवासी 25 वर्षीय युवक, 41 वर्षीय स्टाफ नर्स, नवीन नगर निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति संक्रमितों में शामिल हैं। अन्य सभी मरीजों को सामान्य बुखार है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम ने सबको होम क्वारंटीन में रहने के लिए कहा है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव का कहना है कि जिन्हें जुकाम, खांसी या गले में समस्या है, उन्हें जांच जरूर करानी चाहिए। देर होने पर हालत गंभीर हो सकती है। कोविड संबंधी किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 737652119, 7376520121, 7376520126 पर कॉल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed