फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   119 new corona positive and one municipal corporation nominated member died along with six others in moradabad

कोरोना: भाजपा महानगर महामंत्री समेत छह लोगों की मौत, 119 नए पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 03:03 AM IST
विज्ञापन
119 new corona positive and one municipal corporation nominated member died along with six others in moradabad
मुरादाबाद। टीएमयू में भर्ती भाजपा महानगर महामंत्री एवं नामित पार्षद समेत छह संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में पार्षद समेत तीन लोग मुरादाबाद, दो बिजनौर और एक अमरोहा निवासी हैं। मंगलवार को 119 नए पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 114 और संक्रमित मरीजों की 6179 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग के मुताबिक भाजपा महानगर में महामंत्री कघटर निवासी 50 वर्षीय राकेश कुमार खरे भाजपा महानगर महामंत्री के साथ साथ नामित पार्षद थे। वह करीब 15 दिन से बीमार चल रहे थे। कोरोना पॉजिटिव आने पर 29 अगस्त को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी। मंगलवार सुबह सात बजे उनकी मौत हो गई। मुगलपुरा निवासी 44 वर्षीय संक्रमित ने भी मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे दम तोड़ दिया। दिल्ली रोड स्थित एक निर्यात कंपनी में काम करता था और किडनी का मरीज था। पीतल नगरी निवासी 40 साल की महिला की सोमवार रात मौत हो गई। महिला पांच सितंबर से अस्पताल में भर्ती थी। बिजनौर निवासी 62 साल के बुजुर्ग ने सोमवार रात दम तोड़ दिया। बुजुर्ग को चार सितंबर को भर्ती कराया गया था। यहीं के अफजलगढ़ निवासी 57 वर्षीय एक कोरोना पॅजिटिव की भी देर शाम टीएम यू में मौत हो गई। अमरोहा निवासी 80 साल के बुजुर्ग की सोमवार रात मौत हो गई। बुजुर्ग सोमवार को ही अस्पताल में रेफर होकर आए थे। उनकी हालत गेहद गंभीर बनी थी।
विज्ञापन

रैपिड एंटीजन में मंगलवार को 1805 सैंपल हुए। इनमें 48 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। ठाकुरद्वारा से छह, डिलारी से तीन, भोजपुर से पांच, ताजपुर से चार, कुंदरकी से दो, मूंढापांडे से एक, हरथला से आठ, बंगला गांव से एक, कानून गोयान से दो, टाउन हॉल से चार, मझोला से पांच, किसरौल से चार और पीतल बस्ती से एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल ट्रू नेट से एक और निजी लैब से तीन पॉजिटिव आए हैं। जबकि आरटीपीसीआर लैब नोएडा से 67 संक्रमित मिले हैं। इनमें पीटीएस के तीन पुलिस कर्मचारी, सीएचसी कांठ का एक कर्मचारी, पुलिस चौकी कांठ से एक कर्मचारी संक्रमित आए हैं। इनके अलावा काजी की सराय से एक परिवार से तीन सदस्य, राम गंगा विहार से एक परिवार के दो लोग, मिलन विहार से परिवार के दो और बुद्धि विहार से एक परिवार से तीन सदस्य, खुशहालपुर से एक परिवार से तीन लोग, सम्राट अशोक नगर से परिवार से दो सदस्य, उमरी कला कांठ से एक एक परिवार से दो लोग, स्टेशन रोड बिलारी से एक परिवार के दो सदस्य पॉजिटिव मिले हैं। टीएमयू कैंपस से पांच लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमित मरीजों में बुद्धि विहार से छह साल की बच्ची, मिलन विहार से दो साल की बच्ची और राम गंगा विहार से 12 साल का बच्चा भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed