फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दो क्लीनिक और एक पैथ लैब सील

दो क्लीनिक और एक पैथ लैब सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
दो क्लीनिक और एक पैथ लैब सील
मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को मूंढ़ापांडे, ठाकुरद्वारा, दलपतपुर और डिलारी में ताबड़तोड़ छापामारी की। इससे बगैर पंजीकृत नर्सिंग होम, क्लीनिक और पैथोलॉजी संचालकों में हड़कंप मच गया और कई लोग क्लीनिकों को बंद कर फरार हो गए। टीम ने दो क्लीनिकों और एक लैब को सील कर दिया। 20 डाक्टरों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर चिकित्सा पद्धति के अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले के देहात क्षेत्र में बिना पंजीकृत क्लीनिक, नर्सिंग होम और पैथोलॉजी लैब संचालित हो रही हैं। इनमें मरीजों से मनमानी फीस वसूलने के साथ उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ होता है। लगातार मिल रही शिकायतों पर सीएमओ के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीके प्रेमी और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा के नेतृत्व में ताबड़तोड़ छापे मारे। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रेमी के मुताबिक दलपतपुर में जनता पैथोलॉजी लैब, फौजिया डेंटल और डा. शानू ढाकिया के क्लीनिक को सील कर दिया। डा. प्रेमी ने बताया कि एक साथ हुई छापामारी की कार्यवाही से डिलारी, ठाकुरद्वारा और मूंढ़ापांडे में बगैर पंजीकरण क्लीनिक और लैब चलाने वाले फरार हो गए।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि छापों में मूंढ़ापांडे में जहांगीर क्लीनिक, डा. नासिर, जनता पैथ लैब, साद पैथ लैब, डा. आरिफ सरकड़ा खास, डा. रफत, डा. रजिया, डा. राजू, डा. जावेद, ठाकुरद्वारा में हकीम रईस बुद्ध खेड़ा, डा. रईस अंसारी, लाइफ केयर सेंटर, एशियन क्लीनिक, शांति पैथ लैब, आयशा हास्पिटल, फौजी क्लीनिक, हरीश डेंटल, डा. अशोक चौहान, डिलारी में डा. एहसान काजीपुरा और डा. नासिर हुसैन करनपुर को नोटिस जारी किए। इन सभी से तीन दिन के भीतर चिकित्सा से जुड़े अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed