फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गुदड़ी के लालों का फिर कमाल

गुदड़ी के लालों का फिर कमाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
गुदड़ी के लालों का फिर कमाल
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं में गुदड़ी के लालों ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। परिवार की आर्थिक तंगी और विषम परिस्थितियों के बीच छात्र एवं छात्राओं ने सफलता के झंडे फहराए हैं।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में प्रदेश टॉपर प्रशांत कुमार पब्लिक आईसी मट्टी मौढ़ा कांठ के छात्र हैं। प्रशांत कुमार ने 92.80 अंकों के साथ 8वीं रैंक प्राप्त कर पिता ऋषिराज सिंह को सैल्यूट किया है। महमूदपुर माफी निवासी ऋषिराज सिंह सिक्योरिटी गार्ड हैं। बीमारी पत्नी का इलाज करवाने के अपना पेट काटकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। प्रशांत पढ़ाई के साथ घर का पूरा काम भी संभालता है।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा खुशी मुल्तानी ने हाईस्कूल में 90.50 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। कटघर निवासी खुशी के पिता हरीश मुल्तानी निजी ड्राइवर और मां गृहणि है। पिता का वेतन बहुत कम है। खुशी ने आर्थिक तंगी के बीच मेरिट में शामिल होकर परिवार का मनोबल बढ़ाया है। सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा उपासना शर्मा के पिता सुभाष चंद्र की इंद्रा कालोनी में किराने की दुकान है। उपासना ने हाईस्कूल में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र प्रिंस राजपूत के पिता भगवान स्वरूप दुकान और मां कृष्णा देवी एक स्कूल में काम करती हैं। परिवार की आर्थिक तंगी के चलते प्रिंस ने दूसरे विद्यार्थियों की किताबों से हाईस्कूल में 89.67 प्रतिशत नंबर प्राप्त कर माता एवं पिता का सिर सम्मान से ऊंचा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गुलाबबाड़ी की इशिका ने इंटर में 87.60 प्रतिशत हासिल किए हैं। कल्याणपुर निवासी इशिका जब कक्षा तीन में पढ़ती थी, तभी पिता का निधन हो गया। बच्चों के भरण पोषण के लिए मां नीतू सिंह ने एक स्कूल में नौकरी शुरू की। किराए पर कमरा लेकर इशिका और उसकी बहनों को पढ़ाया। साहू रमेश कुमार कन्या इंटर कालेज की हाईस्कूल की छात्रा श्रद्धा तिवारी के पिता महावीर तिवारी पंडिताई करते हैं। इसी से परिवार चलता है। श्रद्धा की मां गृहणि है। डीजेएसएसवीएमएचएसएस कठघर मुरादाबाद की तान्या मेहरोत्रा के पिता सेल्समैन हैं। तान्या ने हाईस्कूल में 90.50 प्रतिशत हासिल कर पिता की मेहनत को साकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed