फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आज ही निपटा लें बैंक संबंधी कार्य

आज ही निपटा लें बैंक संबंधी कार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
आज ही निपटा लें बैंक संबंधी कार्य
मुरादाबाद। यदि आपका बैंक संबंधी कोई कार्य लंबित है, तो उसे आज ही निपटा लें। आगामी चार दिन तक बैंक संबंधी कार्य नहीं हो सकेंगे। लोकसभा चुनाव की वजह से सोमवार को कार्य प्रभावित होंगे और मंगलवार को लोकसभा चुनाव होना है। अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि चुनाव में करीब 90 प्रतिशत बैंक कर्मियों की ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद में 23 अप्रैल को लोकसभा का चुनाव होना है। प्रशासनिक स्तर पर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बैंककर्मी भी माइक्रो आर्ब्जवर, पीठासीन, पोलिंग ऑफीसर वन और टू के रूप में कार्य करेंगे। अग्रणी जिला प्रबंधक सतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि 20 अप्रैल को द्वितीय शनिवार और 21 को रविवार का अवकाश रहेगा। 22 अप्रैल को ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को चुनाव संबंधी कार्य के लिए जाना है, जबकि 23 को लोकसभा चुनाव की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 344 में से करीब 283 शाखाओं में कार्य प्रभावित होगा। बड़ी शाखाओं में दो-तीन कर्मचारी और कुछ ऐसी भी शाखाएं हैं, जहां सिर्फ एक कर्मचारी ही रह जाएगा। इसलिए इन बैंकों में लेनदेन संबंधी कार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में करीब सौ ऐसी शाखाएं हैं, जहां एक भी कर्मचारी नहीं रहेगा। इसलिए यह शाखाएं बंद रहेंगी। निजी बैंक के कर्मचारी चुनावी ड्यूटी में नहीं हैं, इसलिए उन बैंकों में सोमवार को कार्य होगा। उन्होंने कहा कि एटीएम में कैश की कोई कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed