{"_id":"5cae5239bdec22143356e272","slug":"11554928185-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलर ट्यून और ट्रू कॉलर से भी घर तक पहुंचे नेताजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलर ट्यून और ट्रू कॉलर से भी घर तक पहुंचे नेताजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। चुनावी समर में विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए मोबाइल के ट्रू कॉलर एप और कॉलर ट्यून को भी प्रचार का हथियार बना रहे हैं।
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में यानी 23 अप्रैल को मुरादाबाद में मतदान होना है। मतदान से दो दिन पहले तक चुनावी रण में उतरे प्रत्याशी प्रचार कर सकेंगे। आने वाले तेरह दिनों में पूरी ताकत झोंकने में जुटी राजनीतिक पार्टियां डोर टु डोर और जनसभाओं के साथ आपके मोबाइल को भी प्रचार का हथियार बना रही हैं। पार्टी प्रचार के लिए ट्रू कॉलर और कॉलर ट्यून का उपयोग किया जा रहा है।
कॉलर ट्यून लगाने के लिए आ रहे मेसेज
इन दिनों लोगों के मोबाइल पर एक मेसेज पहुंच रहा है कि अबकी बार ... सरकार की कॉलर ट्यून लगवाने के लिए यह नंबर दबाए। इतना ही नहीं, विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों के लिए अलग-अलग विकल्प दिए गए हैं।
विज्ञापन
ट्रू कॉलर पर आता है प्रत्याशी का नाम
विभिन्न पार्टियों के समर्थक अपने मोबाइल नंबर को वेब पर अपने प्रत्याशी के नाम फीड करके लोगों को फोन कर रहे हैं। अंजान नंबर ट्रू कॉलर पर प्रत्याशी के नाम के साथ फ्लैश होता है।