फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   महिला समिति बढ़ाएगी वोट प्रतिशत

महिला समिति बढ़ाएगी वोट प्रतिशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
महिला समिति बढ़ाएगी वोट प्रतिशत
मुरादाबाद। लोकसभा चुनावों की तारीखों का एलान होते ही माहौल में सियासी रंग घुलने लगे हैं। चुनाव को जीतने के लिए राजनीतिक पार्टियों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। सभी पार्टियों की महिला वोटों पर पैनी नजर रहेगी। पिछले चुनावों की तरह इस बार भी राजनीतिक दल महिला मतदाताओं को रिझाने की तैयारी में हैं। कारण, आधी आबादी का मतदान प्रतिशत बढ़ने से जीत सुनिश्चित मानी जाती है।
विज्ञापन

भले ही महिलाओं को नुमाइंदगी करने के पर्याप्त मौके नहीं मिल पाते हों, लेकिन कोई भी पार्टी महिला वोट बैंक की ताकत को देखते हुए इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहती है। 33 फीसदी आरक्षण की हिमायत करने वाले बड़े राजनीतिक दल भी महिला प्रत्याशियों को टिकट देने से कतराते हैं, लेकिन महिला वोटरों को साधने के लिए महिलाओं को जिम्मेदारी देने की शुरुआत कर दी है। कांग्रेस पार्टी की जिलाध्यक्ष किरन तोमर का कहना है कि घर-घर जाकर प्रचार करना शुरू कर दिया है। ब्लाक स्तर पर महिला टीम बनाई है। बूथ स्तर पर समितियां गठित कर दी गई हैं। कुछ जगहों पर समितियां बनने से रह गई हैं। दो-चार दिन में उन्हें भी बना दिया जाएगा। प्रचार समिति है। पार्टी के उच्च पदाधिकारियों की ओर से अभी कोई आदेश नहीं मिला है। स्थानीय स्तर पर महिला पदाधिकारियों में जो भी मनमुटाव है, उन सबको मना लिया जाएगा। यदि किसी की कोई समस्या है, तो बैठकर सुलझा लिया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल का कहना है कि महिला मोर्चा की हर महिला बूथ तक पहुंचेगी। चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका होगी। मुरादाबाद में हर बूथ पर 2 से 5 महिलाएं हैं। इनके कार्य महिलाओं को मतदान के दिन बूथ तक पहुंचाना है। मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed