फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   20 फीसदी आर्टिजन, 80 फीसदी रकम सरकार दे

20 फीसदी आर्टिजन, 80 फीसदी रकम सरकार दे

Thu, 29 Nov 2018 02:11 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
20 फीसदी आर्टिजन, 80 फीसदी रकम सरकार दे
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहर में चल रही 20 हजार पीतल भट्ठियों को गैस ऑपरेटेड बनाने के लिए मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ने जिला उद्योग बंधु की बैठक में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा है। आधुनिक गैस भट्ठी का खाका अफसरों को सौंपते हुए एसोसिएशन ने मांग की है कि गैस भट्ठी पर आने वाले खर्च का 80 फीसदी हिस्सा सरकार वहन करे। आर्टिजन्स से केवल 20 फीसदी रकम ली जाए। तभी पीतल भट्ठियों को कोयले की जगह गैस में परिवर्तित करने का सपना पूरा होे सकता है।

मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवेद उर रहमान ने उद्योग बंधु की बैठक में बुधवार को यह प्रस्ताव रखा। भट्ठियों में पीतल की सिल्लायिां तैयार की जाती हैं। इसके अलावा भी निर्यात होने वाले कई उत्पादों का कच्चा माल इन्हीं भट्ठियों में तैयार होता है। यह भट्ठियां आर्टिजन्स की सेहत के लिए भी खतरनाक हैं। शहर के बढ़ते प्रदूषण स्तर में भी इन्हीं पीतल भट्ठियों की मुख्य भूमिका मानी जाती है। पीतल भट्ठियों को लंबे समय से गैस ऑपरेटेड बनाने की कवायद चल रही है। एनजीटी ने भी इन भट्ठियों को बंद करने के आदेश दिए हैं। मुरादाबाद से दुनियाभर के तमाम मुल्कों में होने वाला आठ हजार करोड़ रुपये सालाना का निर्यात काफी हद तक इन्हीं भट्ठियों पर निर्भर है। इन भट्ठियों के बंद होने से निर्यातकों को ढलाई से लेकर पीतल सिल्ली तक की दिक्कतें आएंगी। इसी वजह से इन भट्ठियों को बंद करने की हिम्मत न तो प्रशासन दिखा सकता है न सरकार। विकल्प के तौर पर इन्हें कोयले के स्थान पर गैस संचालित बनाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन आर्टिजन्स ने बिना आर्थिक सहायता के भट्ठियों को परिवर्तित करने में हाथ खड़े कर दिए हैं। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ने गैस भट्ठियों के लिए सरकार से भट्ठी की कीमत की 80 फीसदी रकम आर्टिजन्स के लिए मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed