फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हिंदू कालेज में 30 को होगा शिक्षक संघ का चुनाव

हिंदू कालेज में 30 को होगा शिक्षक संघ का चुनाव

Wed, 22 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
हिंदू कालेज में 30 को होगा शिक्षक संघ का चुनाव
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नया शैक्षिक सत्र शुरू होते ही हिंदू कालेज में एक बार फिर चुनावी सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को पांच पदों के लिए शिक्षकों ने नामांकन किया, जिसमें से उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक नाम आने से निर्विरोध चयन हुआ। अब चुनाव 30 अगस्त को भौतिक विज्ञान विभाग में होगा। डॉ. मुकुल किशोरी को चुनाव अधिकारी और डॉ. अनुज अग्रवाल को निर्वाचन समिति का सदस्य बनाया गया है।
कालेज में करीब तीन वर्ष पहले शिक्षक संघ चुनाव हुए थे। इसी वर्ष की शुरुआत में चुनाव की रणनीति बनाई गई थी, लेकिन उस समय मुख्य परीक्षाओं की प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू होने की वजह से इन्हें स्थगित कर दिया गया था। मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए अंग्रेजी विभाग के डॉ. एके शर्मा, गणित विभाग के डॉ. रविश कुमार यादव, वाणिज्य विभाग के डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल ने आवेदन किया। सचिव पद के लिए शिक्षा विभाग के डॉ. सुरेंद्र सिंह, अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. धनंजय शरण, गणित विभाग के डॉ. रविश कुमार यादव ने दावेदारी पेश की। संयुक्त सचिव के लिए भूगोल विभाग के डॉ. श्याम सिंह और अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. धनंजय शरण ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद के लिए गणित विभाग के राकेश कुमार और कोषाध्यक्ष पद के लिए पुस्तकालय के राजीव कुमार जैन ने आवेदन किया। प्रतिद्वंद्वी नहीं होने पर इन्हें निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

23 और 24 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 25 अगस्त को प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं। 30 अगस्त को दोपहर दो बजे तक मतदान किया जाएगा। इसी दिन मतदान समाप्ति के बाद मतगणना कर परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मतदान नहीं कर पाएंगे अनुमोदित शिक्षक
मनोविज्ञान विभाग में तीन, रक्षा अध्ययन में दो और दो शिक्षक उर्दू विभाग में विश्वविद्यालय के कुलपति से अनुमोदित हैं। शिक्षकों ने प्राचार्य से पत्र लिखकर चुनावी प्रक्रिया में शामिल होने की मांग की थी। उनका कहना था कि एक शिक्षक होने के नाते मतदान का अधिकार दिया जाए।


सिर्फ मतदान करूंगा। किसी भी पक्ष के साथ चुनावी सक्रियता नहीं रहेगी। अनुमोदित शिक्षकों की मांग पर प्रबंधन को पत्र लिखा था, लेकिन प्रबंधन की मंशा इन शिक्षकों को राजनीति से दूर रखने की थी, जिसकी वजह से उन्होंने मतदान का अधिकार नहीं दिया है।
डॉ. केसी गुप्ता, प्राचार्य, हिंदू कालेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed